फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dacoit babuli kol have hitech weapons

डाकू बबुली के पास हैं हाईटेक हथियार, बड़ी साजिश की कर रहा ‘प्लानिंग’

Thu, 03 Nov 2016 09:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
dacoit babuli kol have hitech weapons
कांबिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग के पास हाइटेक हथियार हैं। विधानसभा चुनावों में वह बड़ी साजिश की ‘प्लानिंग’ कर रहा है। इस बात का खुलासा गुरुवार को हुआ जब चित्रकूट में पुलिस मुठभेड़ में उसके गिरोह का सदस्य जयलाल कोल हथियार और कारतूसों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने बबुली की तलाश में कॉम्बिंग तेज कर दी है।  
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह के निर्देश पर बुधवार की रात से लेकर गुरुवार की सुबह तक मानिकपुर, बहिलपुरवा और मारकुंडी थाने की पुलिस ने संयुक्त कांबिंग की। मानिकपुर थानाध्यक्ष शैल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एलहा बढैहा के वन विभाग की सेंचुरी के पास गैंग के कुछ सदस्यों की मौजूदगी पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर कुछ सदस्य तो भागने में सफल रहे लेकिन गांव के एलहा बढैहा निवासी जयलाल कोल (37) पुत्र श्यामलाल को पकड़ने में सफलता मिली। उसके कब्जे से एसबीबीएल बंदूक और तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

 पक ड़ा गया डाकू जयलाल कोल की टिकुरिया गांव में ससुराल है। जानकारी के अनुसार डाकू गैंग का टिकरिया से लेकर डोडा माफी के आसपास अक्सर आवागमन रहता है। इसी दौरान ससुराल आए जयलाल का संपर्क स्वजातीय होने के कारण गैंग से हो गया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने बताया कि तीन माह पूर्व ही वह गैंग में शामिल हुआ था। दीपावली के पहले किसी बात को लेकर सरगना ने उसकी जमकर पिटाई की थी। जिससे वह नाराज रहता था। इसीलिए दो दिन पूर्व पहरेदारी के दौरान बंदूक लेकर कुछ साथियों के साथ वह दूसरे जंगल पहुंच गया। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थानाध्यक्ष शैल सिंह ने भी बताया कि अभी हाल में यह गैंग में शामिल हुआ था। इसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। बरामद बंदूक गैंग की ही बताई है। जयलाल से बबुली कोल के बारे में कई नई जानकारियां हासिल करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed