फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime one, chargesheet two

मामला एक, चार्जशीट दो!

Wed, 18 Mar 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 18 Mar 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक किशोरी से हुई छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने में इस तरह की तेजी दिखाई कि जांच अधिकारी ने एक ही मामले में दो चार्जशीट बना पीड़िता को थमा दी।
विज्ञापन


यह देखकर आईजी जोन भी दंग रह गए। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करके जांच अधिकारी के खिलाफ एफआईआर करने और चार्जशीट पर लिखी गई हैंड राइटिंग की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में थानाध्यक्ष एफए पुंढीर ने बताया कि हमारे स्तर से एक ही चार्जशीट दी गई। फिलहाल इससे जांच के दौरान वह जवाब देंगे। मालूम हो कि जांच अधिकारी मंगलपुर थाने का एसआई था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मंगलपुर क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की लिखित शिकायत थाने तीन आरोपियों के खिलाफ में बीते नवंबर 2014 में की थी।

इसमें किशोरी की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस गांव के ही तीन लोगों को आरोपी बनाया था। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध संख्या 190/14 में 408, 420, 354 क, 506, 120 बी आईपीसी धाराएं भी लगाईं।


इसमें आरोप पत्र 170/14 दिनांक 05/11/2014 जारी कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होता देख किशोरी ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने खेल करते हुए फिर से मामले में कार्रवाई कर 170/14 दिनांक 05/11/2014 को चार्ज शीट जारी कर दी। जिसमें एक ही आरोपी को आरोपी बनाया था।

उधर, किशोरी का मामला जब आईजी जोन कानपुर आशुतोष पांडे के पास पहुंचा तो उन्होंने मामले में जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने और हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से चार्जशीट में लिखी गई राइटिंग जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed