{"_id":"5e25d4708ebc3e4b3412b8d3","slug":"case-of-bjp-leader-shikha-pal-killed-and-thrown-dead-body-in-garden","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री हत्याकांड: पुलिस ने कई जगह दबिश दी, हाथ कुछ नहीं लगा, बाग में मिला था शिखा पाल का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा नेत्री हत्याकांड: पुलिस ने कई जगह दबिश दी, हाथ कुछ नहीं लगा, बाग में मिला था शिखा पाल का शव
Mon, 20 Jan 2020 09:58 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Jan 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेत्री की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शिखा पाल की हत्या के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। मुख्य आरोप प्रवीण समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। लेकिन अभी तक हत्याकांड के बाबत कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
हालांकि पुलिस का दावा है कि शिखा पाल के हत्यारोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव रतवा निवासी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शिखा पाल पुत्री राम आसरे पाल की शनिवार की रात हत्या कर दी गई थी।

शव सल्हापुर गांव के शराब ठेके के पास स्थित यूकेलिप्टस के बाग में मिला था। शिखा पाल के साथ गया गांव का एक किशोर विनय गायब था, जो रविवार की देर रात पुलिस को मिल गया था। पुलिस उससे भी पूछताछ कर घटना के बारे में सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।
मृतका शिखा पाल के पिता राम आसरे पाल की तहरीर के आधार पर पुलिस शराब ठेके के सेल्समैन प्रवीण कुमार व तीन अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मृतका शिखा पाल के पिता राम आसरे पाल की तहरीर के आधार पर पुलिस शराब ठेके के सेल्समैन प्रवीण कुमार व तीन अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
रविवार की रात में भी पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। रात में पुलिस गांव रतवा के ही एक अन्य युवक को थाने ले आई। इटावा में भी आरोपी की तलाश गई। पर खाली हाथ लौट आई। जानकारी मिली है कि पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।
वहीं, शिखा पाल के साथ मौजूद किशोर विनय के गायब होने व बाद में मिलने के बाबत ग्राम प्रधान आमपुर अश्वनी कुमार ने बताया कि रविवार को उनकी मोबाइल फोन पर विनय से बात हुई थी।
वहीं, शिखा पाल के साथ मौजूद किशोर विनय के गायब होने व बाद में मिलने के बाबत ग्राम प्रधान आमपुर अश्वनी कुमार ने बताया कि रविवार को उनकी मोबाइल फोन पर विनय से बात हुई थी।
विनय का कहना था कि आरोपी उसे जबरदस्ती इटावा ले गए थे। वहां रात भर रखने के बाद रविवार को उसे अनंतराम टोल प्लाजा पर छोड़ दिया गया था, वहां से वह सिकंदरा चला गया। प्रधान ने बताया कि विनय काफी सहमा हुआ था। उन्होंने उसको तसल्ली देकर पुलिस का सहयोग करने को कहकर औरैया बुलाया।
पुलिस ने विनय को हिरासत में ले लिया है। फफूंद थाने के एसओ अखिलेश जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, जल्द घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।