फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   burning effigy of ravana outside karbala stress force

करबला के बाहर रावण का पुतला जलने से तनाव, फोर्स तैनात

Wed, 12 Oct 2016 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 12 Oct 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
burning effigy of ravana outside karbala stress force
बढ़ते तनाव को देखते हुए पीएसी बुलाई गई
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में करबला के बाहर रावण का पुतला जलाए जाने से दो पक्षों में विवाद हो गया। तनाव बढ़ता देख क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को बुला लिया है। गंभीर हालातों को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। पीएसी को भी बुलाया जा रहा है।  
विज्ञापन

भोगनीपुर स्थित करबला के पास मोहल्ले के बच्चों ने रावण का पुतला बनाया था। मंगलवार की रात रावण का पुतला करबला के बाहर जलाने से मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने मना किया। बच्चों का विवाद बड़ों तक पहुंच गया। लोग हाथापाई पर उतारू हो गए। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर भोगनीपुर कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। तनाव को देखते हुए करबला के चारों ओर फोर्स लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed