फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bullets fired in brothers, one died in etawah

इटावा: जमीन के लिए भाइयों में चलीं गोलियां, एक की मौत, दो घायल

Thu, 29 Oct 2020 07:10 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Oct 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired in brothers, one died in etawah
सांकेतिक तस्वीर
यूपी में इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र लरखौर गांव में गुरुवार सुबह जमीन के लिए भाइयों में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। गोली लगने से एक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और मां की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


हमले के आरोपी एक चचेरे भाई को पुलिस ने असलहा समेत पकड़ लिया है, जबकि उसके दो भाई फरार हैं। पुलिस ने कई ग्रामीणों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस के मुताबिक लरखौर गांव निवासी उमांकात दुबे और रमाकांत दुबे सगे भाई हैं।
विज्ञापन


रमाकांत बाराबंकी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार इटावा के गांधीनगर कालोनी में रहता है। रमाकांत के बेटे आशु (30) और अतुल का जसवंतनगर के रामलीला तिराहे पर कृष्णा ऑटो मोबाइल के नाम से बाइक का शोरूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमाकांत गांव में किसानी करते हैं। उनके बेटे अंशुल, अनुराग और अक्षय भी खेतीबाड़ी करते हैं। गांव में 63 बीघा पुश्तैनी जमीन है, जिसमें कुछ हिस्से को लेकर दोनों भाइयों के परिवार में काफी समय से बंटवारे का विवाद चल रहा है।

गुरुवार को उमाकांत और उनके बेटे आलू की बुवाई कर रहे थे। इसकी जानकारी पाकर सुबह करीब 10 रमाकांत की पत्नी मिथिलेश दोनों बेटों आशु और अतुल के साथ गांव पहुंचीं। ये लोग बुवाई कर रहे मजदूरों को रोकने लगे।

इसी बीच अनुराग, अंशुल और अक्षय ने फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में आशु के पेट में दो गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अतुल के पीठ और मिथिलेश के दोनों बाजू में गोलियां लगीं।

गोलीबारी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो अंशुल और अक्षय वहां से भाग निकले। अनुराग को तमंचे सहित पुलिस ने दबोच लिया। इसके बाद घायलों को सैफई चिकित्सा विवि पहुंचाया गया, जहां मां-बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।

एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि अनुराग को पकड़ने के साथ गांव के कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रमाकांत को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed