फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother killed his sisters boyfriend

बहन को आपत्तिजनक हालत में देख बौखला उठा भाई 

Tue, 27 Jun 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 09:28 AM IST
brother killed his sisters boyfriend
मृतक का फाइल फोटो, वारदात स्थल पर पड़ा खून
बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर भाई बौखला उठा। उसने दोनों को लोहे की रॉड से इस कदर पीटा कि लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। 

 
एक मोहल्ले का रहने वाला सोनू (19) पुत्र अनिल जाटव का पड़ोसी युवती से लंबे समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था। रविवार की शाम युवती की मां को डायरिया हो गया। इस पर उसका भाई सनी जाटव मां को कुछ ही दूरी पर स्थित डॉक्टर के यहां ले गया। वहां मां को भर्ती कर लिया गया। घर पर अकेली प्रेमिका ही थी।


पुलिस के अनुसार रात में प्रेमिका ने सोनू को फोन कर घर पर बुला लिया। रात करीब 12:30 बजे युवती का भाई भी किसी काम से घर पहुंच गया। घर के बरामदे में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। उसने घर में रखी लोहे की राड से सोनू के सिर में वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस दौरान बहन के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर राड से वार किए, जिससे वह भी घायल हो गई। 
विज्ञापन

 

चीखपुकार सुनकर दौड़े मोहल्लेवाले

brother killed his sisters boyfriend
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
चीखपुकार होने पर सोनू का भाई अमित उर्फ भारत और बहन सोनी के साथ मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक घटना को अंजाम देकर सनी वहां से भाग निकला। भाई और युवती को लहूलुहान देखकर घटना की सूचना यूपी 100 को दी गई। यूपी 100 के साथ ही शहर कोतवाल प्रमोद शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचे। भारत पुलिस के साथ प्रेमी युगल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा। यहां पर मौजूद डॉक्टर राजकिशोर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। युवती की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। 

कोतवाल ने हत्या की जानकारी आलाधिकारियों को दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। सोमवार को मृतक के भाई अमित उर्फ भारत ने युवती के भाई सनी के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सदर, आलोक सिंह, ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed