कन्नौज में भाई को छत से फेंककर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के सोनेलाल कटियार ने दो साल पहले अपनी सात बीघे जमीन 15 लाख में बेची थी। जमीन बिक्री की रकम बड़े बेटे रमेश के खाते में जमा है। करीब सालभर पहले सोने लाल की मौत हो गई तो रमेश ने दो भाइयों सर्वेश और बबलू को पैसा देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर तीनों भाइयों में रंजिश चल रही है। रविवार रात सर्वेश ट्रैक्टर से भूसा लेकर घर पहुंचा तो गली में रमेश की बाइक खड़ी थी। बाइक हटाने के लिए कहने पर दोनों में गालीगलौज होने लगी।
आरोप है कि झगड़े के दौरान ही रकम बंटवारे का विवाद उठा तो रमेश, उसकी पत्नी व दो बेटों मोहित व रोहित ने सर्वेश को लाठियों से पीटते हुए खदेड़ लिया। बचने के लिए रमेश दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। पीछे से ये लोग भी जा पहुंचे और सर्वेश को छत से नीचे फेंक दिया। सर्वेश की पत्नी मीरा देवी व छोटे भाई बबलू ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल अजयराज वर्मा ने परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की। मृतक की पत्नी ने सदर कोतवाली में चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।