{"_id":"581b3f784f1c1bac31437ad7","slug":"bloody-corpse-seeing-children-scream","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से लथपथ लाश देखकर बच्चे चीखे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खून से लथपथ लाश देखकर बच्चे चीखे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 03 Nov 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
गांव में फैली सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के सचेंडी में एक अनजान युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। खेत में पड़ी खून से लथपथ लाश देखकर बच्चों की चीख निकल आई। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची।
थाना सचेंडी के भीमसेन गांव में बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने रमेश कुरील के खेत में एक युवक (25) का शव देखा। इसकी सूचना बच्चों ने गांव पहुंचकर लोगों को दी। उधर खेत में शव पड़े होने की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक युवक कत्थई रंग की जैकेट, हरी टी शर्ट ,स्लेटी सैंडो बनियान, नीले रंग की जींस और रबड़ की चप्पल पहने था। खेत से ही टीवीएस बाइक की चाभी भी मिली है। युवक की गर्दन को किसी धारदार हथियार से रेता गया था। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, एसओ सचेंडी प्रदीप सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस शव की शिनाख्त के लिए पूछताछ कर रही है।