फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   blast of chilli prisoner run away naow arrested

आंखों में मिर्च झोंककर भागने वाला बंदी पकड़ा गया

Tue, 18 Oct 2016 01:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
blast of chilli prisoner run away naow arrested
बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ में आया अपराधी बबलू
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस पर मिर्च झोंककर भागने वाले बंदियों में से पांचवें बंदी को मंगलवार की दोपहर जरिया गोहांड के पास गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बंदी बबलू ने पुलिस को बताया कि वह और उसके साथी कई दिनों से जेल से भागने का प्लान बना रहे थे। प्लान तो सफल हुआ लेकिन पुलिस की सतर्कता के सामने उनकी एक नहीं चल पाई है।  
विज्ञापन

बीते 19 सितंबर को हमीरपुर जेल के बाहर पुलिस वैन से उतरते वक्त छह बंदी सिपाहियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मौके से फरार हो गए थे। भागते समय बंदी एक सिपाही की रायफल भी छीनकर ले गया था। इस दौरान पुलिस ने फरार हुए 6 में से चार बंदियों को पकड़ लिया और रायफल भी बरामद कर ली थी। जबकि दो की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार की दोपहर बबलू को गोहांड से दबोचा

blast of chilli prisoner run away naow arrested
बबलू को गिरफ्तार करने के बाद पुलिसवालों ने ली राहत की सांस - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में विभाग ने कार्रवाई करते हुए दारोगा दीवान सहित 19 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ लापरवाही का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। पांचवें बंदी को बबलू को जरिया थाना पुलिस ने मंगलवार की दोपहर गोहांड से दबोच लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed