फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एेसा क्या हुअा जाे अचानक 11 महीने बाद दहक उठा बीजेपी विधायक पर रेप के अाराेप का मामला 

Wed, 11 Apr 2018 01:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Apr 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Kuldeep Singh Sengar accused of rape
कुलदीप सिंह एवं अतुल सिंह
बीजेपी के बाहुबली विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगा रेप का अाराेप 11 महीने पुराना है। इस मामले में जब पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी ताे कोर्ट के अादेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अचानक से धधक उठे इस मामले ने सभी काे चाैका दिया है। हर जुबां पर एक ही सवाल है अाखिर इतने दिनाें बाद क्याें यह मामला गर्माया। 


 
 
BJP MLA Kuldeep Singh Sengar accused of rape
कुलदीप सिंह सेंगर एवं रेप पीढ़िता
उन्नाव जून 2017 में गर्माए किशोरी से रेप के मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर, उनके भाई अतुल सिंह समेत विधायक के कई गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर केस दर्ज करने से भी पुलिस बचती रही। यहां तक कि 156 (3) के तहत दी गई अर्जी पर जब कोर्ट ने एफआईआर का निर्देश दिया तो भी विवेचना में प्रभावशाली लोगों को किनारे कर दिया।

 
BJP MLA Kuldeep Singh Sengar accused of rape
कुलदीप सिंह
यही नहीं रेप पीड़िता के पिता के साथ कोर्ट से लौटते समय हुई मारपीट में इकतरफा कार्रवाई करते हुए जख्मी पिता को ही जेल भेज दिया। हिरासत में उसकी मौत के बाद लखनऊ का दबाव बढ़ा तब पुलिस यूटर्न लेने के लिए मजबूर हुई। तेजी पकड़ते हुए सोमवार रात मृतक की पत्नी से नई तहरीर लेकर अतुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। मंगलवार को अचलगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MLA Kuldeep Singh Sengar accused of rape
विधायक कुलदीप सिंह एवं रेप पीड़िता
एक दिन पहले यानी सोमवार को गिरफ्तार किए गए विधायक के करीबी अतुल सिंह, विनीत, सेनू, बउआ और शैलू को भी हत्या का मुल्जिम बनाया गया है। इन सभी को मंगलवार दोपहर बाद से शाम तक सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम के निर्देश पर पांचों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। विधायक के भाई की गिरफ्तारी होने के फौरन बाद न्यायिक परिसर ही नहीं अस्पताल में भी पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई।


 
विज्ञापन
BJP MLA Kuldeep Singh Sengar accused of rape
बलात्कार की शिकार युवती
पुलिस को डर था कि कि विधायक समर्थकों का हुजूम इन दोनों जगहों पर जुट सकता है। अतुल को गिरफ्तार कर दोपहर 2:40 बजे हसनगंज सीएचसी लाया गया। वहां मेडिकल कराने के बाद शाम करीब 6 बजे पुलिस न्यायिक परिसर पहुंची और सीजेएम कोर्ट में पेश किया। एसपी पुष्पांजलि इस दौरान पुलिस मुस्तैदी की खबर लेती रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed