फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राे-राे कर चीखता रहा, चिल्लाता रहा पर नहीं मानी यूपी की मित्र पुलिस ताे कर लिया एेसा हाल

Wed, 11 Apr 2018 11:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Apr 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
up police beaten boy in kanpur
डेमाे पिक
यूपी की मित्र पुलिस सुर्खियों में रहने का कारण ढूंढ ही लेती है। कानपुर के गाेविंद नगर में एक लूट के अाराेपी काे पुलिस ने इतना प्रताड़ित किया कि उसने अपनी जान देना बेहतर समझा। थाने के अंदर हुए इस हादसे से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।


 
up police beaten boy in kanpur
डेमाे पिक
गुजैनी आई ब्लॉक निवासी रविंद्र नाथ गौतम उन्नाव के सिविल लाइंस थाने से कांस्टेबल पद से रिटायर हैं। उनका बेटा हिमांशु मंगलवार शाम करीब चार बजे नौबस्ता निवासी बहन नीतू से मिलने बाइक से जा रहा था। रतनलाल नगर पुलिया पर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक हिमांशु लूट के आरोप में बर्रा थाने से वांछित है।

 
up police beaten boy in kanpur
डेमाे पिक
पुलिस उसे रतनलाल नगर चौकी ले गई। आरोप है कि पुलिस ने उसे जमकर पीटा। 20 दिन पहले बर्रा थाना क्षेत्र में लूट कबूल करवाने के लिए प्रताड़ित किया। आरोप है कि पुलिस ने छोड़ने के एवज में रुपये भी मांगे। प्रताड़ना के चलते उसने चौकी में रखी बोतल फोड़कर पेट में घुसेड़ ली। वहीं भूपेंद्र कुमार का कहना है कि जनता नगर पुलिया के पास वाहन चेकिंग देखकर हिमांशु बिना नंबर की बाइक खड़ी करके पैदल ही भागने लगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
up police beaten boy in kanpur
डेमाे पिक
पुलिस ने दौड़ाया तो उसने यह कदम उठा लिया। इस संबंध में एसपी साउथ अशोक वर्मा का कहना है कि चार मार्च को बर्रा में महिला से मोबाइल लूटा था। पुलिस ने हिमांशु, धीरज और निशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दो को तो जेल भेज दिया गया था, हिमांशु फरार था। पुलिस ने एसआई भूपेंद्र राय की तहरीर पर हिमांशु के खिलाफ पुलिस को धमका कर आत्महत्या की कोशिश करने का केस दर्ज किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed