डीजल भरा टैंकर लूट ले जाने की कोशिश में चालक की हत्या
हाईवे से टैंकर को बदमाशों ने किया था हाईजैक
टैंकर में लगे जीपीएस लोकेशन से जताई जा रही आशंका
हरदोई जिले का निकला मृत चालक, खलासी की हालत नाजुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बता दें कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा पर बदमाश टैंकर लेकर पहुंचे थे। टैंकर बंद हो जाने के बाद क्रे न बुलाने लुटेरा चालक टोल प्लाजा पर गया था। क्रेन आने पर फंसने के चक्कर में अपने एक और साथी संग भाग निकला था। पुलिस ने टैंकर नंबर से छानबीन की। टैंकर कानपुर यशोदा नगर के अमर सिंह का निकला है। उन्होंने बताया कि टैंकर में चालक महमूद अली (52) की हत्या हुई है।
महमूद अली हरदोई जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायं थोक मोमिनाबाद निवासी थे। उनके साथ घायल खलासी उन्नाव जिले के धनकोली गांव निवासी अरुण सिंह का बेटा आसेंद्र सिंह है। वह कानपुर के आभा नर्सिंग होम में भर्ती हैं। दोनों कानपुर पनकी इंडियन ऑयल से टैंकर में मंगलवार की शाम करीब चार बजे डीजल लोड कर रायबरेली को निकले थे। करीब तीन घंटे में गाडी को पहुंच जाना था। साढ़े सात बजे चालक के नंबर पर कॉल की गई, तो मोबाइल बंद बता रहा था।
देर रात कल्यानपुर पुलिस की कॉल आई और टैंकर के चालक की हत्या और खलासी के घायल होने की खबर दी। उनके टैंकरों में जीपीएस (ग्लोबल पोजीशन सिस्टम) लगा हुआ था। इसे चेक करने में पता लगा कि टैंकर शहर कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली हाईवे रोड तक पहुंचा था। उसी रास्ते से वापस हाईवे बाईपास चौराहे से कानपुर की ओर मुड़ा था। कब और कहां चालक की हत्या की गई, इसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पोस्टमार्टम हाउस चालक के बेटे रौनक और आसिफ पहुंचे। रौनक ने बताया कि तीसरा भाई कासिम और तीन बहनें नईमा, उजमा और मर्जीना हैं। इनमें दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। घटना की खबर सुनकर अम्मी रुखसाना बेसुध हो गईं। एसएसआई राजेश सिंह ने टैंकर मालिक अमर सिंह की तहरीर पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस जांच में जुटी है।
फिर हाईवे, टोल में लगे कैमरे दे गए दगा
पुलिस ने बदमाशों को ट्रेस करने के लिए कल्यानपुर हाइवे के बड़ौरी टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। इसकी रिकार्डिंग में टैंकर में सवार बदमाश कहीं भी ट्रेस नहीं हो सके। जबकि लाश लेकर घूमने वाला दुस्साहसिक चालक लुटेरा पूरे टोल प्लाजा में घूमता रहा। उसकी टोल प्लाजा कर्मी से टोल जमा करने को लेकर विवाद भी हुआ था। तभी टैंकर बंद हो गया था। लुटेरे ने ही कुछ लोगों से टैंकर में धक्का लगवाया इसके बाद क्रेन बुलाने भी गया था। क्रेन के आने पर भाग निकला था। सारे कै मरों के खंगालने के बाद बदमाश चालक की रिकार्डिंग नहीं मिली। पहले भी कई घटनाओं में कैमरे खराब ही निकले थे।