{"_id":"612e544f8ebc3e79fe2624fb","slug":"ambulance-driver-dies-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एंबुलेंस चालक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने प्रेमिका व उसके पति पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: एंबुलेंस चालक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने प्रेमिका व उसके पति पर लगाया हत्या का आरोप
Tue, 31 Aug 2021 09:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:42 PM IST
सार
किदवई नगर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में किदवई नगर में एंबुलेंस चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपनी प्रेमिका के घर में रहता था। सोमवार की शाम प्रेमिका अपने परिजनों के साथ युवक को हैलट लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने प्रेमिका व उसके पति पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करेगी। इलाके की कच्ची बस्ती निवासी साजिद (30) हैलट में ही निजी एंबुलेंस चलाता था।
बड़े भाई असद खान ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पत्नी और नवजात बेटी की बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके बाद वह इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के प्रेमजाल में फंसकर उसी के साथ रहने लगा था। परिजनों का आरोप है कि वह पूरी कमाई उसी के ऊपर खर्च करता था। महिला ने ही उसे मारा है। किदवई नगर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।