फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accused of misdeed escaped from court in kannauj

कुकर्म का दोषी कोर्ट से भागा, 16 वर्षीय छात्र को घर में बंधक बनाकर की थी दरिंदगी

Wed, 13 Nov 2019 08:00 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Nov 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of misdeed escaped from court in kannauj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
हकलाने की दवा देने के बहाने 16 वर्षीय छात्र को घर में बंधक बनाकर कुकर्म करने का दोषी कोर्ट से भाग गया। न्यायाधीश के आदेश पर पुलिस टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मंसुखपुरवा निवासी राकेश यादव पुत्र राम भरोसे ने नौ अक्तूबर 2017 को कक्षा 12 में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र को स्कूल से लौटते समय रोड पर रोक लिया था।
विज्ञापन

छात्र को हकलाकर बोलते देखकर राकेश यादव ने जड़ी-बूटी से ठीक करने का झांसा देकर 10 अक्तूबर को घर बुलाया था। छात्र के घर पहुंचने पर राकेश ने कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ कुकर्म किया।

पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कुछ दिन पहले राकेश जमानत पर छूटकर आया था। बुधवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश आरबी सरोज के समक्ष शासकीय अधिवक्ता तरुण चंद्रा ने साक्ष्य और गवाह पेश किए।

इससे न्यायाधीश ने राकेश यादव को सिद्धदोष अपराधी घोषित किया। सजा सुनाने से पहले पुकार करने पर राकेश यादव भाग गया। इस पर न्यायाधीश ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को आरोपी को गिरफ्तार कर पेश करने के लिए कहा।

पुलिस टीमाें ने छापामारी शुरू कर दी है। शासकीय अधिवक्ता तरुण चंद्रा ने बताया कि आरोपी कोर्ट में मौजूद था। सजा के डर से पुकार के समय वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed