फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पत्नी ने शराब नहीं पी तो घर से निकाला

पत्नी ने शराब नहीं पी तो घर से निकाला

Sat, 20 Apr 2019 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने शराब नहीं पी तो घर से निकाला
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। औरैया जिले के पिपरौली गांव में पति जबरन पत्नी को शराब पिलाने लगा। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मायके पहुंचकर पीड़ित महिला ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ थाना पुलिस को शिकायत की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



कस्बे के सौंज कहिंजरी निवासी सुमन देवी ने थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2018 में औरैया के बेला पिपरौली निवासी भगवती प्रसाद मौर्या संग हुई थी। शादी के बाद से ही पति समेत ससुरालीजन उसे जबरन शराब पिलाते थे। जिसका विरोध करने पर आएदिन मारपीट किया करते थे। गुरुवार को जब उसने शराब पीने से मना कर दिया तो उसे घर से निकाल दिया। पत्नी की तहरीर पर थाना पुलिस ने पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पत्नी ने शराब नहीं पी तो घर से निकाला

- पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की लगाई गुहार
- पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed