{"_id":"5c82c191bdec221405599f5a","slug":"15520732004-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के कई उपद्रवियों की पुलिस ने की पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे के कई उपद्रवियों की पुलिस ने की पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। बारा में कानपुर इटावा हाईवे पर 5 फरवरी को बवाल करने वाले संविधान बचाओ संघर्ष समिति के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग और सीसीटीवी फुटेज से पहचान लिया है। इन उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद के अलावा पड़ोसी जिलों में भी दबिश दी जा रही है।
संविधान बचाओ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष अजय कुमार फौजी की अगुवाई में 5 फरवरी को समिति के पदाधिकारियों समेत करीब दो सौ लोगों ने ईवीएम की बजाए बैलट पेपर से मतदान कराने व सवर्णों को आरक्षण देने के विरोध में हाईवे पर जाम लगा दिया था। आरोप है कि समझाने पहुंचे एसडीएम आनंद कुमार सिंह और सीओ अर्पित कपूर समेत पुलिस फोर्स पर प्रदर्शनकारियों ने डंडों से हमला करने के साथ पथराव कर दिया था। इसमें सीओ, नायब तहसीलदार समेत पांच लोग घायल हो गए थे। करीब सवा घंटे तक हाईवे पर अराजकता व्याप्त रही थी।
पुलिस ने 16 नामजद आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया था। 150 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें कई की पहचान सीसीटीवी फुटेज व वीडियो रिकार्डिंग से कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, व फतेहपुर जनपद छापेमारी लेकिन एक भी उपद्रवी हाथ नहीं आया। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने के साथ उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
हाईवे के कई उपद्रवियों की पुलिस ने की पहचान
गिरफ्तारी के लिए आसपास के जिलों में भी दी जा रही दबिश