फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दुष्कर्मी को दस साल कैद की सजा

दुष्कर्मी को दस साल कैद की सजा

Fri, 25 Jan 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्मी को दस साल कैद की सजा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। जिला एवं सत्र न्यायालय की पाक्सो/अष्टम अपर जिला जज की अदालत में दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को दस साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दुष्कर्मी पर 19 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न अदा करने पर तीन महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी। कोर्ट ने जुर्माना की आधी राशि पीड़िता को देने के आदेश भी दिए हैं।

एडीजीसी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 9 नवंबर 2012 को कोतवाली क्षेत्र बारा निवासी संजय उर्फ अफरोज व उसके दो साथियों के खिलाफ बेटी को बहला कर ले जाने और दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि 23 अक्तूबर 2012 को आरोपी बेटी को बहला फुसलाकर कर गाड़ी में बैठा लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर कालपी ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को कालपी से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


गुरुवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सूर्य प्रकाश सिंह ने साक्ष्यों और गवाही के आधार पर संजय उर्फ अफरोज को दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में दोषी करार दिया। उसे दस वर्ष का साश्रम कारावास व 19 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुष्कर्मी को दस साल कैद की सजा
कोटे ने 19 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
पीड़िता को दी जाएगी जुर्माने की आधी राशि
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed