{"_id":"5fec838c8ebc3e3c8456ce24","slug":"14-year-old-grandson-of-cpi-leader-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: भाकपा नेता का 14 वर्षीय नाती लापता, अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बांदा: भाकपा नेता का 14 वर्षीय नाती लापता, अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट
Wed, 30 Dec 2020 07:15 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Dec 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
लापता अभय कुमार व घरों में लापता किशोर की तलाश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में व्यापारी के बेटे का अपहरण कर 10 लाख फिरौती मांगने की घटना के ठीक एक हफ्ते बाद भाकपा नेता का नाती लापता हो गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 363 (अपहरण) की रिपोर्ट दर्ज की है। भाकपा के प्रांतीय काउंसिल सदस्य डॉ.रामचंद्र सरस का नाती 14 वर्षीय अभय कुमार बांदा शहर के गायत्री नगर चमरौडी चौराहा में किराये के मकान में अपने मामा राजेश कुमार के साथ रहता है।
मूलरूप से कमासिन थाना क्षेत्र के जाखी गांव का रहने वाला अभय यहां सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में पढ़ रहा है। मामा राजेश ने बांदा शहर कोतवाली में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भांजा अभय पुत्र शिवचंद्र (जाखी) मंगलवार 29 दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे घर से समोसा खाने की बात कहकर निकला था।
फिर वापस नहीं लौटा। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। यह भी बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लापता किशोर के घर के आसपास के मकानों में छानबीन की। फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
अभय के पिता पेशे से किसान हैं। उधर, प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ल ने कहा कि रिश्तेदारों के यहां चला गया होगा। तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले बुधवार को शहर के नोनिया मोहाल में किराना व्यापारी के 18 वर्षीय पुत्र शोभित को घर के पास से ही अगवा कर लिया गया था। 10 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। पुलिस ने अगले दिन अपहृत को बरामद कर दो पड़ोसियों सहित चार को गिरफ्तार कर लिया था।