{"_id":"5b254fd54f1c1bb36e8b83f9","slug":"11529171925-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप, चार पर रिपोर्ट, दो पकड़े
- युवकों ने दुष्कर्म कर वीडियो भी बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने शौच को जा रही किशोरी को तमंचे के बल पर दबोचकर दुष्कर्म किया। इस दौरान दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव की 15 वर्षीय किशोरी के मुताबिक वह शुक्रवार रात 8 बजे गांव के बाहर शौच को जा रही थी, तभी चार युवकों ने घेर लिया। दो ने तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी दी, फिर चारों ने सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। लगभग दो घंटे बाद यह कहकर भगा दिया कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। घर जाकर किशोरी ने पिता को आपबीती बताई।
आरोप है कि युवकों के घर शिकायत करने जा रहे पिता को भी युवकों ने घेरकर धमकाया। शनिवार को किशोरी अपने पिता के साथ कोतवाली शाहाबाद पहुंची और कोतवाल उमाशंकर उत्तम को जानकारी दी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।