{"_id":"5ed2bbff8ebc3e90850189da","slug":"crime-ramadevi-news-knp5629084177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटका खा दरोगा ने थूका, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटका खा दरोगा ने थूका, चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र में एक दरोगा के गुटका खाकर सार्वजनिक जगह पर थूकने का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। इस पर एसपी पश्चिम ने दरोगा का चालान कराया। दरोगा के पक्ष में सफाई देने वाले थानेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया। सार्वजनिक स्थान पर थूकने के मामले में यह शहर में पहली कार्रवाई है।
रावतपुर क्रॉसिंग के पास शनिवार दोपहर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान काकादेव थाने में तैनात दरोगा अनिल कुमार दुबे ने एक बाइक सवार को रोका। हेलमेट नहीं लगाने पर बाइक सवार का चालान किया तो उसने दरोेगा का गुटका खाते और थूकते वीडियो बना लिया। बाइक सवार का कहना था कि मेरा बेशक चालान करिए, लेकिन नियम तोड़ने पर दरोगा का भी चालान होना चाहिए। वीडियो वायरल होने पर काकादेव इंस्पेक्टर केके दीक्षित ने अफसरों से झूठ बोला कि दांत में दर्द होने की वजह से दवाई लगाई थी, जिसे दरोगा ने थूका था। मामले में एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दरोगा का चालान किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।