{"_id":"5ee28f708ebc3e42bb683f0e","slug":"crime-pukhranya-news-knp565042569","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में रह रहे युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में रह रहे युवक ने जान दी
विज्ञापन
महेश की मौत पर बिलखते परिजन।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर (कानपुर देहात)। लडुवापुर गांव में ससुराल में रह रहे महेश (35) ने गुरुवार सुबह नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। क्योंटरा बरौर से आए मृतक के पिता व भाई ने खुदकुशी पर संदेह जताया है। इस पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए।
क्योंटरा गांव निवासी राम प्रसाद के बेटे महेश की शादी डेरापुर थाना क्षेत्र के लडुवापुर गांव की पूजा देवी के साथ हुई थी। महेश शादी के बाद से ससुराल में ही रहकर मजदूरी करने लगा। मनरेगा में काम से मिली मजदूरी वह शराब पर खर्च कर डालता था। इसको लेकर पत्नी से विवाद होता रहता था। परिवार में सास मुनिया देवी, पत्नी पूजा, बेटी रुपाली, कंचन, बेटा धर्मेंद्र व अंश सहित सात सदस्यों का खर्च चलाने में समस्या होती थी। महेश पत्नी पूजा को भी मनरेगा में मजदूरी करने को कहता था, लेकिन वह राजी नहीं हुई।
बुधवार को शराब पीकर आने पर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। नौबत मारपीट पर आ गई। इसके बाद रात में महेश बिना कुछ बताए घर से चला गया। गुरुवार सुबह फंदे पर उसका शव मिला। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि कलह में आत्महत्या की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, महेश की मौत पर पत्नी पूजा देवी को रोता देख बेटी कंचन, रुपाली बेटा धर्मेंद्र व अंश फफक पड़े।