{"_id":"62accd3da2932500a7015672","slug":"crime-kanpur-news-knp702908675","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताऊ के गवाही देने पर हुई भतीजे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताऊ के गवाही देने पर हुई भतीजे की हत्या
विज्ञापन
मृतक मोहित यादव की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर (इटावा)। नगला छंद गांव में गुरुवार रात युवक की गोली मारकर हत्या में मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि ताऊ के गवाही देने पर भतीजे की हत्या की गई है।
गुरुवार रात नगला छंद गांव निवासी 20 वर्षीय मोहित यादव उर्फ छोटे अपने घर की छत पर खड़ा था। तभी किसी ने उसके सिर में गोली मार दी। सैफई पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के चचेरे भाई सौरभ ने एक ही परिवार के धीरेंद्र प्रताप सिंह, अवनीश कुमार सिंह, माधव सिंह चौहान उर्फ लटूरी, सूर्य प्रताप और लाल कुमार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मृतक के भाई ने बताया की 42 वर्ष पहले गांव में सरनाम सिंह और अतर सिंह की हत्या हुई थी। इसका आरोप धीरेंद्र के पिता धीर सिंह सहित अन्य लोगों पर लगा था। इस मामले में सौरभ के पिता सुरेश यादव की गवाही पर जिला न्यायालय से सभी को सजा हुई थी। हाईकोर्ट से सभी को जमानत मिल गई थी। एक माह पहले कोर्ट केे आदेश पर फिर से मामला खुल गया और आरोपियों के घर पर नोटिस पहुंचे। इससे नाराज आरोपियों ने गुरुवार को मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी।