फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

सड़क हादसों में छात्र समेत तीन की मौत

Sat, 28 Aug 2021 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। सफीपुर व अजगैन कोतवाली क्षेत्र में दो सड़क हादसों में 9वीं कक्षा के छात्र समेत दो की मौत और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से एक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं बाराबंकी में खड़ी डीसीएम में लोडर के टकराने से माखी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सफीपुर। सरायसूबेदार निवासी संतोष का 14 वर्षीय पुत्र 9वीं का छात्र आर्यन वर्मा शनिवार को स्कूल के दोस्त कस्बा के ही श्लोक पांडेय (16) व नितिन गुप्ता (15) के साथ एक बाइक पर सवार होकर क्षेत्र के भिनकीपुर हनुमान मंदिर दर्शन करने गया था। मंदिर से घर लौटते समय उन्नाव-हरदोई मार्ग पर अटवा गांव के पास सामने से आ रही मैजिक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों दोस्त घायल हो गए। आर्यन को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट न ले जाकर परिजनों ने कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। मृत छात्र के पिता एक बीमा कंपनी के अभिकर्ता हैं। बेहाल पिता ने बताया कि उसका बेटा आर्यन क़स्बे के सनडीसन इंटर कालेज में पढ़ता था। उसके दोस्त श्लोक व नितिन कक्षा 11 के छात्र हैं। तीन भाई-बहनों में आर्यन सबसे छोटा था। उसकी मौत से बड़ी बहन कोमल (20) व भाई विशाल का रोकर बुरा हाल रहा। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों द्वारा नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नवाबगंज। भवानीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रामबरन बिचपरी अजगैन निवासी रिश्तेदार मुकेश के साथ गोभी की बेड लेने बाइक से जा रहा था। बिचपरी व भौली गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में रामबरन की मौत हो गई। उसके रिश्तेदार मुकेश के अलावा दूसरी बाइक सवार माखी के भवानीपुर गांव निवासी मिथलेश व उसका गांव का दोस्त विकास घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुकेश को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। रामबरन की मौत से पत्नी शिवदेवी का रोकर बुरा हाल है। उसे चार बेटियों के परवरिश की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माखी के भदेवना गांव निवासी सब्जी विक्रेता 36 वर्षीय गुड्डू लोध 25 अगस्त को सब्जी बेचने के लिए लोडर से बाराबंकी के लिए निकला था। वहीं सफेदाबाद के पास चालक को झपकी लगने से लोडर सड़क किनारे खड़े डीसीएम में घुस गया। हादसे में गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे बाराबंकी के एक नर्सिंगहोम ले गए। वहां हालत में सुधार न देख कानपुर हैलट ले गए। शनिवार को उसे हैलट से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सांसें चलती न देख परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुड्डू की मौत से पत्नी मालती बेहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed