फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

लुटेरों ने फिर दी चुनौती, महिला की चेन लूटी

Sat, 28 Aug 2021 09:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
crime
चेन लूट की शिकार अर्चना यादव। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। एसपी की नाराजगी के बाद भी पुलिस लूट की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। पीडीनगर में घर से कुछ दूरी पर स्कूटी चलाना सीख रही महिला के गले में झपट्टा मारकर बाइक सवार सोने की चेन लूट ले गए। घटनास्थल पर मौजूद चौकी के एक सिपाही ने लुटेरों को रोकने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सका। घटनास्थल के पास मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी में लुटेरों की तस्वीर कैद हुई है।
विज्ञापन

पीडी नगर निवासी मनोज यादव की पत्नी अर्चना यादव शनिवार शाम घर से कुछ दूरी पर स्कूटी चलाना सीख रही थी। नर्सिंगहोम के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन लूट ली। पास खड़े चौकी के सिपाही अनंत यादव ने लुटेरों को रोकने का प्रयास किया पर वह निराला नगर होते हुए हाईवे की ओर भाग निकले। सीओ सिटी कृपाशंकर, कोतवाल अनिल सिंह स्वॉट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने पास ही मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में नीली बाइक पर सवार दो लुटेरों की तस्वीर कैद हुई है।
विज्ञापन

लूट पीड़ित अर्चना ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में वह घर के दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान बाइक से आए दो लुटेरे गले में झपट्टा मारकर चेन लूटकर भाग निकले थे। अब तक उस घटना का खुलासा नहीं हो सका। महिला ने पुलिस से लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंतराल में लुटेरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए चौथी घटना को अंजाम दिया है। पांच दिन पहले हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र में पक्षी विहार के पास बाइक सवार महिला के बाले नोचकर लुटेरे भाग निकले थे। चार दिन पहले भवानीखेड़ा चौराहा पर वृद्धा को तमंचा लगा लुटेरों ने बाले, पायल व ढाई हजार की नगदी लूट ली थी। मगरवारा स्थित बैैंक के पास युवक से 49 हजार की टप्पेबाजी व डीएम आवास के पास कार का शीशा तोड़कर नगदी लैपटाप चोरी का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed