{"_id":"5d93a8908ebc3e93d9658d35","slug":"crime-kanpur-news-knp5171616181","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंका
विज्ञापन
हसवा (फतेहपुर)। दुर्गा पूजा पंडाल से लापता एक किसान को हत्या के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके सिर के चीथड़े उड़ गए। बाकी शव सुरक्षित रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने की पुष्टि हुई है। भाई ने एक विधवा महिला और उसके दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
थरियांव थाना क्षेत्र के अतरहा मोहनपुरवा गांव निवासी रामखेलावन लोधी का बेटा जयसिंह लोधी(40) गांव में किसानी करता था। वह चार भाइयों में बड़ा था। घर से तीन किलोमीटर दूर एकारी रेलवे क्रासिंग पर दोनों ट्रैकों के बीच शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। परिजन मौके पर पहुंचे। भाई रामनरेश, छोटे भाई शिवकरन ने बताया कि गांव के दुर्गा पंडाल में रात करीब 12 बजे तक जय सिंह को देखा गया था। उसके बाद गायब हो गया था। रात को घर नहीं आए थे। एक विधवा महिला के साथ संबंध में थे। इस बात को पूरा गांव जानता था। महिला की प्रेम प्रसंग के चलते जय सिंह ने शादी भी नहीं की थी। महिला का दामाद भी साथ रहने लगा था। महिला के तीन बेटे हैं। महिला का एक बेटा और दामाद प्रेम प्रसंग का विरोध करते थे। महिला के बेटे और दामाद ने जय सिंह की हत्या की है। उसके बाद आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका है। वह दोनों भी घर से गायब हैं। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसा होने के निशान की पुष्टि हुई है। कयास लगाया गया कि जय सिंह के गले में रस्सी का फंदा डालकर खींचा गया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद शव को यहां फेंक गए। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझा दिया है। लिखित पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद विशेषज्ञों की राय लेकर छानबीन की जाएगी।