फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

कंडों के ढेर में विवाहिता को जिंदा जलाया

Fri, 12 Jul 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। बसरेहर थाने के इटगांव में बृहस्पतिवार दोपहर एसएसपी कार्यालय में तैनात होमगार्ड के पुत्र ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी को कंडों के ढेर में झोंककर जिंदा जला दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू कर अधजला शव निकाला। घटना के बाद महिला का पति और उसके घर वाले भाग निकले।
विज्ञापन

होमगार्ड प्रमोद कुमार के पुत्र सोनू उर्फ रजनेश ने करीब आठ साल पहले बिहार प्रदेश की बबिता से मंदिर में शादी की थी। पिछले कुछ दिनों से सोनू पत्नी के चरित्र पर शक कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार दो-तीन दिन से सोनू सुबह-शाम बबिता की पिटाई करता था। बृहस्पतिवार दोपहर भी उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इसके बाद करीब तीन बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर बिठा (कंडे के ढेर) को जलते देखा। ग्रामीण वहां पहुंचे तो बिठे में कोई जल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सिटी वैभव कृष्ण पांडे फ्रेंड्स कालोनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाकर अधजली लाश बिठे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि ससुराल वाले भाग गए हैं। महिला के मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव जल गया है। ग्रामीणों ने शव बबिता का होने की पुष्टि की है। जरूरत पड़ने पर डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed