{"_id":"5d1cf9318ebc3e3ce6374d82","slug":"crime-kanpur-news-knp499496195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी ने बेटी को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी ने बेटी को गोली से उड़ाया
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर के यदुवंशनगर स्थित सैनिक कालोनी में मंगलवार की रात रिटायर्ड फौजी ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताते हैं कि पिता ने बेटी को घर में प्रेमी के साथ देख लिया था, जिससे वह बेहद गुस्से में था। मृतका के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एएसपी नगर रामयश ने बताया कि सैफई क्षेत्र के लोहा गांव निवासी उदयवीर सिंह यादव की बेटी तनु उर्फ सोनी (17) बारहवीं की छात्रा थी। यहां यदुवंशनगर सैनिक कालोनी में परिवार के साथ रहती थी। मोहल्ले के ही एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात प्रेमी छत के रास्ते किशोरी से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों को मिलते उदयवीर ने देख लिया। आरोप है कि इसी गुस्से में रात करीब 11:30 बजे उसने तनु पर तमंचे से फायर कर दिया। दो गोलियां चलीं और दोनों सिर में लगीं। तनु की मौके पर ही मौत हो गई।
उसके मामा सुनील ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। बताया कि भांजी ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। करीब 10 मिनट में फ्रेंड्स कालोनी पुलिस आ गई। घटनास्थल का जायजा लेने पर प्रथम दृष्टया पुलिस को हत्या की आशंका हुई। मामा सुनील से घुमा-फिराकर पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी। पुलिस ने मौके से उदयवीर को गिरफ्तार कर लिया। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने उदयवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।