फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crime branch caught tax evasion of Rs 391 crore, fraudulent use of documents of a company

क्राइम ब्रांच ने किया 391 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा, एक कंपनी के दस्तावेज इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा

Mon, 01 Feb 2021 02:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Feb 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Crime branch caught tax evasion of Rs 391 crore, fraudulent use of documents of a company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कानपुर के फजलगंज की एक कंपनी के दस्तावेज का इस्तेमाल कर दो कंपनियां बनाकर व्यापार करने के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। करीब दो वर्ष की समयावधि में ठगों ने 391 करोड़ रुपये की कर चोरी की। मामले में छह आरोपी हैं। सभी का सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन


कंपनी मालिक संजय शर्मा व एक अन्य की भूमिका सामने आई है। फजलगंज थाने में सन् 2019 में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें आरोप था कि संजय शर्मा नाम के शख्स ने फ्यूरर फार्मा कंपनी के दस्तावेज का इस्तेमाल कर अपनी दो कंपनियां (एक गोल्डन डेयरी व दूसरी फ्यूचर) रजिस्टर कीं।
विज्ञापन


 

दोनों के जरिये सोने-चांदी का कारोबार चलता रहा। कंपनियों की तरफ से कर जमा नहीं किया गया तो संबंधित विभाग के अफसरों ने फ्यूरर कंपनी के मालिक को नोटिस भेजा। इस पर फ्यूरर कंपनी के मालिक को पता चला कि उनकी कंपनी के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ है।

इसी दौरान उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में इसकी जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गई थी। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि करीब डेढ़ साल की जांच के बाद पता चला कि कुल 391 करोड़ रुपये की कर चोरी की गई। इसके पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। 

जल्द होगी गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर ने बताया कि संजय व उसके एक साथी के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले हैं। अभी तक बाकी चार आरोपियों की भूमिका फर्जीवाड़े में नहीं मिली हैं। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग ने भी केस दर्ज किया था। जांच रिपोर्ट भी साझा की हैं। जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed