{"_id":"6047d37b8ebc3e76a1220c2d","slug":"crime-akbarpur-news-knp616482269","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने मारी थी रिटायर्ड पीएसी दरोगा को टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने मारी थी रिटायर्ड पीएसी दरोगा को टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। दशहरा गांव में रिटायर्ड पीएसी दरोगा की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी बाइक चालक रूरा थाने में सिपाही है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
रसूलाबाद कस्बे के दशहरा गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी धीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि पिता कृष्ण पाल सिंह गौर (67) पीएसी के एसआई पद से रिटायर हुए थे। सोमवार की रात सड़क किनारे बने मकान से गांव के अंदर बने मकान की तरफ जाते समय तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाले बाइक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पुलिस की पूछताछ में बाइक चालक सुभाष यादव रूरा थाने का सिपाही निकला। पुलिस ने वाहन के नंबर के हिसाब से मामला दर्ज किया, छानबीन में सामने आया कि वाहन मालिक सिपाही सुभाष यादव है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सिपाही को हिरासत में ले लिया गया है।