फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

सीआरपीएफ जवान समेत पांच पर मारपीट व छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Sun, 09 Aug 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
डेरापुर (कानपुर)। डेरापुर के मवई मुक्ता गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान ने पुरानी खुन्नस को लेकर पड़ोसी महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि छेड़छाड़ भी की। बचाने आए युवक को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने सीआरपीएफ जवान सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने खेत से बाजरा की निकाई करके घर आ रही थी। तभी पड़ोसी सीआरपीएफ जवान जागेंद्र उसके पास आया।
पुरानी खुन्नस को लेकर गालीगलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो कपड़े फाड़ दिए। तभी उसका पारिवारिक बचाने पहुंचा। इस पर जवान के भाई गुड्डू, अजीत, साहिल व गुड्डू की पत्नी ममता भी लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। इससे उसे व परिवारी युवक को गंभीर चोट आई है। थाना प्रभगारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मारपीट में चार लोग घायल
रसूलाबाद। दो स्थानों पर मारपीट में चार लोग घायल हो गए। झींगा पुरवा गांव के दिव्यांग दंपति को पड़ोसी गांव मड़ैया के कुछ लोगों ने पीट दिया। पति ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर मंगलसूत्र छीन लेने का आरोप लगाया है। एसएसआई सुखवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। भारामऊ निवासी नरेंद्र को उसके भाई मनोज, भतीजे अमन, आशू उर्फ गोलू ने घर में घुसकर पीट दिया। भोलापुर के बदन सिंह की पत्नी सीमा देवी को पड़ोसी भगत सिंह, उनके भाई शेखर व बबलू ने घर में घुसकर पीट दिया। एसएसआई सुखवीर सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed