{"_id":"5ef8f77d8ebc3e42c4599411","slug":"crime-akbarpur-news-knp5681644160","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब पर काम कर रहे मजदूरों को धमका कर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब पर काम कर रहे मजदूरों को धमका कर भगाया
विज्ञापन
तालाब की पैमाइश कराते तहसीलदार।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। अजनपुर इंदौती गांव के रोजगार सेवक अतुल कुमार ने बताया कि गांव में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के माध्यम से मनरेगा के तहत ब्राह्मण गांव में तालाब की खुदाई का काम होना है। तालाब भूमि की पैमाइश नायब तहसीलदार मनोज रावत, राजस्व निरीक्षक सतेंद्र शुक्ला, लेखपाल लालाराम, विजय गौतम, सुजीत कुमार आदि की मौजूदगी में हुई थी।
ब्राह्मण गांव के ओमप्रकाश, राम प्रकाश, श्रीराम व सियाराम का उक्त तालाब में अवैध कब्जा मिला। अधिकारी ने रविवार को कब्जा हटाने के निर्देश थे। रोजगार सेवक व पंचायत सचिव रक्षपाल की मौजूदगी में जब तालाब खुदाई का कार्य लगभग 150 मनरेगा श्रमिकों द्वारा शुरू किया गया।
गांव के अशोक कुमार, कुतुबुद्दीन, मोहित, मोनू, सुशील, निजामुद्दीन, प्रदीप, अल्ताफ व रविशंकर ने जान से मारने की धमकी देते हुए मनरेगा मजदूरों को भगा दिया। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी चंद्रशेखर द्विवेदी ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।