{"_id":"5ee28d4c8ebc3e42ee10438e","slug":"crime-akbarpur-news-knp5650419166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पहुंचकर बोला, जिंदा हूं मैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पहुंचकर बोला, जिंदा हूं मैं
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक को जीवित होने की जानकारी देता रामभरोसे।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली (कानपुर देहात)। गुरुवार को एक रिटायर्ड रेल कर्मचारी कोतवाली पहुंचा। उसने कहा कि वह जिंदा है। उसकी पत्नी ने बुधवार को पुलिस से उसके अपहरण कर मार दिए जाने की गलत शिकायत की है। उसका अपहरण नहीं हुआ है। उसने अपनी मर्जी से जमीन बेची है। जमीन खरीदने वाले लोगों पर पत्नी ने गलत आरोप लगाए हैं। पत्नी के व्यवहार से परेशान होकर वह उससे दूर बाहर रह रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मैथा चौकी के छतेनी गांव की कमला देवी ने बुधवार को शिवली थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर कहा था कि उसके 72 वर्षीय पति राम भरोसे 18 मार्च से गायब हैं।
आरोप लगाया था कि गांव के चंद्रभान, चंद्र प्रकाश व कुंती देवी ने उसके पति का अपहरण कर लिया। उन्हें डरा-धमकाकर उनसे जमीन बैनामा करा ली। इसके बाद मार दिया है। पुलिस ने जांच कर रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया था। गुरुवार को राम भरोसे गांव वालों के साथ कोतवाली पहुंचा। कोतवाली प्रभारी को बताया कि वह रेलवे से रिटायर्ड की मैन हैं। पत्नी ने गलत शिकायत की है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया कि छतेनी गांव की कमला देवी ने पति के अपहरण व मारकर शव गायब करने का आरोप लगाकर गांव के तीन लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। पति राम भरोसे ने दूसरे दिन स्वयं ने खुद कोतवाली आकर आरोपों को झूठा बताया हैं। राम भरोसे की शिनाख्त प्रधान अजीत पाल से कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।