{"_id":"5e1ccf158ebc3e880b01068c","slug":"crime-akbarpur-news-knp538256177","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मालिक के बेटे समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मालिक के बेटे समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
राजपुर(कानपुर देहात)। सट्टी थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित ईंट भट्टा पर शनिवार रात मजदूर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। रविवार रात पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर भट्टा मालिक के बेटे, मुनीम और चौकीदार समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस एक महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मजदूर मऊखास गांव निवासी नारायण दत्त (35) की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई थी। रविवार सुबह उसका शव भट्टे में बनी झोपड़ी के अंदर मिला था। मृतक का 12 वर्षीय बेटा शिवा भी साथ रहता था। उसने पुलिस को बताया कि शाम को भट्टा मालिक के बेटेे, मुनीम, चौकीदार की झोपड़ी में आए थे। और गाली गलौज करके पिता को साथ ले गए थे। सुबह नींद खुलने पर पिता का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उनके ऊपर रजाई पड़ी थी। रविवार रात मृतक नारायन दत्त के भतीजे शैलेंद्र कुमार ने भट्टा मालिक के बेटे ढिचकी गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ निक्की, मुनीम अफ रोज, भट्टा के चौकीदार जलालपुर निवासी राम प्रकाश व मृतक के बगल की झोपड़ी में रहने वाले मजदूर मनोज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। रविवार रात एएसपी अनूप कुमार व सीओ संदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की थी। एएसपी ने कई बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश सट्टी पुलिस को दिए हैं। कार्यवाहक एसओ मैथलीशरण वर्मा ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अधिक खून बहना बताया गया है। जिस झोपड़ी में मजदूर का शव मिला है, वहां जरा भी खून पड़ा नहीं मिला। रविवार को पुलिस ने झोपड़ी के दरवाजे पर चारपाई लगाने के साथ कंबल डालकर बंद कर दिया था। लोगों को अंदर जाने से भी मना किया गया था। ताकि फॉरेसिंक जांच हो सके। दूसरे दिन सोमवार शाम तक भी फॉरेंसिक टीम नहीं पहुंची। इस पर परिजनों ने झोपड़ी में लगी चारपाई हटाई तो वहां खून के निशान नहीं मिले। आशंका है कि हत्या कहीं और करके शव लाकर चारपाई पर रखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस भट्टा मजदूर की हत्या को आशनाई से जोड़ कर देख रही है। पुलिस की जांच भी इसी बिंदु पर चल रही है। भट्टे में कई मजदूरों के परिवार रहते हैं। मृतक नारायन दत्त अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। नारायन दत्त की पत्नी 11 वर्ष पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। वह भट्टे में काम करने तीन माह पहले ही आया था। पुलिस की जांच इस पर भी चल रही है कि नारायन दत्त का किस मजदूर के यहां आना-जाना ज्यादा था। पुलिस ने उसकी पास की झोपड़ी के एक मजदूर व उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया है।