फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crimanal

कर्नलगंज पुलिस व एलआईयू की रिपोर्ट पर बदमाशों के बन गए पासपोर्ट

Fri, 19 Jun 2020 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
crimanal
कानपुर। कुख्यात बदमाश वसीम उर्फ बंटा और उसके भाई नईम के पासपोर्ट बनवाने में कर्नलगंज पुलिस और एलआईयू की भूमिका सवालों के घेरे में है। आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद दोनों गैंगेस्टर भाइयों के पासपोर्ट के सत्यापन की रिपोर्ट पुलिस और एलआईयू ने उनके पक्ष में लगाई। ये रिपोर्ट दो बार लगाई गई। पहली बार पासपोर्ट बनने के दौरान और दूसरी रिपोर्ट पिछले साल नवीनीकरण के दौरान लगाई। यह खुलासा एसटीएफ की जांच में हुआ है।
विज्ञापन

एसटीएफ कानपुर यूनिट ने मंगलवार को गैंगेस्टर वसीम उर्फ बंटा और भाई नईम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों कर्नलगंज थाना क्षेत्र के गम्मू खां का हाता के रहने वाले हैं। एसटीएफ सीओ टीबी सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि 2009 में वसीम ने सही पते पर अपना पासपोर्ट बनवाया। उस पर आपराधिक मामले दर्ज थे। इसके बाद भी पुलिस और एलआईयू ने उसके पक्ष में रिपोर्ट लगाई। सीओ ने बताया कि इसी तरह नईम का भी पासपोर्ट बना। ऐसे में तत्कालीन कर्नलगंज इंस्पेक्टर, संबंधित तत्कालीन चौकी इंचार्ज और तत्कालीन क्षेत्रीय एलआईयू अधिकारी जांच के घेरे में हैं।
विज्ञापन

मिलीभगत कर पक्ष में लगाई रिपोर्ट : पासपोर्ट का आवेदन करने के बाद पासपोर्ट कार्यालय से संबंधित एसपी दफ्तर और एलआईयू सत्यापन के लिए दस्तावेज भेजे जाते हैं। इसमें आवेदक के पते का सत्यापन करने के साथ ही उसका आपराधिक इतिहास है या नहीं इसका विवरण देना होता है। अगर आपराधिक इतिहास है तो उसका पासपोर्ट नहीं बनता है। मगर यहां वसीम व नईम पर लूट-हत्या के 30 मामले दर्ज होने के बावजूद पासपोर्ट बन गए। आशंका है कि ये पूरा फर्जीवाड़ा मिलीभगत से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मतिथि में हेरफेर, एजेंट भी रडार पर : सीओ एसटीएफ के मुताबिक वसीम के पासपोर्ट में जन्मतिथि में हेरफेर है। पासपोर्ट में एक जनवरी 1970 दर्ज है, जबकि अन्य दस्तावेजों में एक जनवरी 1985 है। जन्मतिथि के लिए कौन सा दस्तावेज वसीम ने लगाया, इसकी जानकारी पासपोर्ट कार्यालय से एसटीएफ ने मांगी है। उधर वीजा पासपोर्ट बनवाने वाला एजेंट भी एसटीएफ की रडार पर है। आशंका है कि उसने भी इसमें हेरफेर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed