फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crimanal

टिक-टॉक का स्टार बनाने का झांसा देकर किशोरियों को फंसाने का प्रयास

Fri, 19 Jun 2020 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
crimanal
कानपुर। फतेहपुर के एक युवक ने कल्याणपुर के काकादेव निवासी दो किशोरी छात्राओं को चीनी एप टिक-टॉक का स्टार बनाने का झांसा देकर अपने जाल में फांस लिया। वह दोनों छात्राओं को गुरुवार को नोएडा ले जाने की तैयारी में था, इसके पहले ही परिजनों को जानकारी हो गई। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

काकादेव निवासी कक्षा छह की छात्रा इंस्टाग्राम के जरिये फतेहपुर के युवक के संपर्क में आई। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को बातों में फंसाकर टिक-टॉक पर वीडियो बनाकर भेजने को कहा। बेटी ने एक वीडियो बनाकर युवक को भेज दिया। इसके बाद उसने टिक-टॉक स्टार बनाने का झांसा देकर नोएडा चलने की बात कही।
विज्ञापन

छात्रा ने इसके लिए अपनी दो और सहेलियों को तैयार किया। इस बीच एक सहेली ने सारी बात अपनी मां को बता दी। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी। पूछताछ में पता चला कि छात्रा अपनी एक सहेली के साथ गुरुवार को नोएडा जाने की तैयारी में थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि उसका इरादा क्या था। वह इन किशोरियों को नोएडा क्यों ले जाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed