फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CP suspends inspector in kanpur

कानपुर: महिला मित्र के साथ होटल में मिले इंस्पेक्टर, कथित पत्नी ने पीटा, अरुण कुमार को कमिश्नर ने किया निलंबित

Tue, 09 Nov 2021 01:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Nov 2021 01:10 PM IST
सार

इंस्पेक्टर अरुण के खिलाफ करीब पांच साल पहले एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। बाद में समझौता हो गया था। उसी महिला के साथ वे अपने सरकारी आवास में रहते हैं। दावा करते हैं उससे शादी की है।

विज्ञापन
CP suspends inspector in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के ग्वालटोली थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार को उनकी कथित पत्नी ने रविवार रात एक होटल में महिला मित्र के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों को जमकर पीटा। होटल के कमरे से लेकर सड़क तक हंगामा चला।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज को सौंपी है। इंस्पेक्टर के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतें और भी मिली हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ग्वालटोली थाने में अतिरिक्त इंस्पेक्टर पद पर थे।
विज्ञापन


रविवार रात ग्वालटोली क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। उनके साथ हरदोई निवासी उनकी महिला मित्र भी थी। इस बात की जानकारी सरकारी आवास पर रहने वाली कथित पत्नी को हुई। देर रात वह होटल पहुंची और अरुण कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच उनको दी गई है।

पुलिस अफसरों ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतों की बात सामने आई है। सभी शिकायतों को जांच में शामिल किया जाएगा।

दुष्कर्म का दर्ज हो चुका है मुकदमा
इंस्पेक्टर अरुण के खिलाफ करीब पांच साल पहले एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। बाद में समझौता हो गया था। उसी महिला के साथ वे अपने सरकारी आवास में रहते हैं। दावा करते हैं उससे शादी की है। अरुण मूलरूप से फिरोजाबाद के सिरसागंज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed