फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Courts will open tomorrow with precaution in kanpur

कानपुर: एहतियात के साथ कल से खुलेंगी अदालतें, इन नियमों का करना होगा पालन

Sun, 07 Jun 2020 02:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Jun 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Courts will open tomorrow with precaution in kanpur
कल से खुलेंगी अदालतें - फोटो : अमर उजाला
उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सोमवार से अदालतों में न्यायिक कार्य शुरू हो जाएगा। प्रभारी जिला जज मो. रियाज ने बार और लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग बैठक कर कामकाज की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन


अदालतें खुलने पर फिलहाल सत्र न्यायालय में क्रिमिनल अपील व रिवीजन, अंतिम बहस से संबंधित पत्रावलियां और अंडर ट्रायल से संबंधित विचारण होंगे। सिविल जज और परिवार न्यायालय में सुलह-समझौते, उत्तराधिकार व अंतिम बहस से संबंधित मामलों की ही सुनवाई होगी।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट न्यायालय में लघु अपराध, शमनीय, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) व अंतिम आख्या से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। साथ ही अंडर ट्रायल बंदियों के ऐसे मामले जिनमें पहले ही सभी साक्ष्य दर्ज किए जा चुके हों और सत्र परीक्षणीय मामलों को सत्र न्यायालय भेजने से संबंधित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बैठक में निर्णय लिया गया कि न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्य द्वार से, अधिवक्ताओं और वादकारियों को शताब्दी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। सभी को मास्क लगाना, सैनिटाइजर का प्रयोग करना और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना होगा।

कोई व्यक्ति खाद्य पदार्थ लेकर न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। न ही कोई वेंडर कुछ बेच सकेगा। बैठक में अपर जिला जज रवींद्र कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामजी श्रीवास्तव, महामंत्री कपिलदीप सचान व लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री बीर बहादुर सिंह मौजूद रहे।

सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग के निर्देश
प्रभारी जिला जज ने जिला प्रशासन, सीएमओ व नगर आयुक्त को निर्देशित किया है कि वे पूरे न्यायालय परिसर की साफ-सफाई कराकर सैनिटाइजेशन कराएं। कम से कम चार द्वारों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed