फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Couple knocked off bike and chain snatched near DCP office; husband's arm broken.

Kanpur News: डीसीपी दफ्तर के पास दंपती को बाइक से गिराकर चेन लूटी, पति का हाथ टूटा

Sat, 03 Oct 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Couple knocked off bike and chain snatched near DCP office; husband's arm broken.
लूट की ​शिकार महिला। - फोटो : संवाद
कानपुर। रेलबाजार थाना क्षेत्र के सीओडी पुल उतरते ही डीसीपी ईस्ट के दफ्तर के पास शुक्रवार सुबह बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटी से मंदिर जा रहे दंपती को गिराकर महिला के गले से दो तोले की चेन लूट ली। स्कूटी से गिरने के कारण पति का हाथ टूट गया और पत्नी को भी चोटें आई हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई लेकिन देर शाम तक कोई फुटेज तक हाथ नहीं लगा। इतनी बड़ी वारदात के बाद भी डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। सिर्फ एसीपी व इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कृष्णानगर निवासी त्रिभुवन चंद्र जैन शुक्रवार सुबह स्कूटी से पत्नी नीलम के साथ जनरलगंज स्थित जैन मंदिर जा रहे थे। नीलम ने पुलिस को बताया कि सीओडी पुल उतरते ही हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए उनके गले में झपट्टा मारा। इससे उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे बैठा बदमाश उतरा और उनके गले से करीब ढाई तोले की चेन तोड़कर टाटमिल चौराहे की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

पति के हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण वह दर्द से चीख रहे थे। उन्होंने शोर मचाते हुए किसी तरह पति को संभाला और राहगीरों से मदद मांगी। नीलम के मुताबिक उनके हाथ और कोहनी में भी चोटें आईं। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। नीलम ने पुलिस को बताया कि बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने था और चेन तोड़ने वाला चेहरे पर गमछा लपेटे था। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की तलाश में तीन टीमें लगी हैं। जिस स्थान पर वारदात हुई है वहां कोई कैमरा भी नहीं लगा था। पुलिस तीन-चार संदिग्धों को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गनीमत रही कि कोई भारी वाहन नहीं आया
घटनास्थल पर भारी वाहनों की आवाजाही भी रहती है। वारदात सुबह 6:30 बजे की थी इसलिए भारी वाहनों का आवागमन भी कम था। यदि दोपहर की तरह ही आवागमन होता तो सड़क पर गिरे दंपती किसी गंभीर हादसे का शिकार भी हो सकता था। हालांकि, देर रात तक दंपती वारदात को लेकर दहशत में रहा।



पूर्व में हुई लूट की वारदात पर एक नजर
- 17 सितंबर 2026: कल्याणपुर स्थित निरंकारी भवन के पास सत्संग से लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली थी।
- 30 सितंबर 2026: पुलिस कमिश्नर कार्यालय से मात्र 300 मीटर की दूरी पर मॉर्निंग वॉक के दौरान अधिवक्ता मनीष शुक्ला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीनने की कोशिश की थी।

- 7 जुलाई 2026: पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता चौराहे में शिक्षिका अनुपमा शर्मा की बदमाशों ने चेन लूट ली थी।

- 17 नवंबर 2025: नौबस्ता थाना क्षेत्र के पशुपतिनगर में वृद्धा शिवकली की घर के बाहर से बदमाश चेन लूट ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed