{"_id":"6385d85d95fe34170c1578ef","slug":"couple-clashed-in-orai-court-premises-both-fiercely-ran-shoes-and-slippers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai: कोर्ट परिसर में भिड़े दंपती, दोनों ने जमकर चलाए जूते-चप्पल, वकीलों और पुलिसकर्मियों ने शांत कराया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: कोर्ट परिसर में भिड़े दंपती, दोनों ने जमकर चलाए जूते-चप्पल, वकीलों और पुलिसकर्मियों ने शांत कराया मामला
Tue, 29 Nov 2022 03:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 29 Nov 2022 03:32 PM IST
सार
उरई कोर्ट परिसर में तारीख पर आए पति-पत्नी में जमकर जूते-चप्पल चले। मौके पर मौजूद वकीलों और सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। महिला ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
उरई कोर्ट में पति-पत्नी में चले जूते-चप्पल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरई जिले में पारिवारिक मामले की सुनवाई में कोर्ट आए पति पत्नी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना देख आस पास मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। कोर्ट में मौजूद पुलिस और वकीलों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग करके मामला शांत कराया।
विज्ञापन
महिला ने कोतवाली पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर दे दी है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल गांव निवासी भूरी देवी का अपने पति देवकीनंदन से विवाद चल रहा है। इसकी कोर्ट परिसर में संचालित मेडिएशन केंद्र में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
सोमवार को दंपती की तारीख थी। इसके चलते दोनों पक्ष के लोग कोर्ट आए हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही जूता चप्पल चलने लगे। इससे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
वकील अपने बस्तों से उठकर मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग अलग कराकर मामला शांत कराया। शहर कोतवाली में महिला ने तहरीर देकर बताया कि कोर्ट परिसर में पति पक्ष के लोगों ने उसके पिता व उसको बुरी तरह से पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।