फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Country six million heart patients

देश में छह करोड़ लोग हृदय रोगी

Mon, 25 Jul 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Country six million heart patients
लाजपत भवन मे आईएमए सीजीपी के कार्यक्रम में जानकारी देते डा. रजनीश मल्होत्रा। - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कानपुर। अनियमित दिनचर्या के कारण हृदय रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। देश में इस समय छह करोड़ हृदय रोगी हैं। इस कारण किडनी, लिवर और ब्रेन पर भी असर पड़ रहा है। लोग अनदेखी न करें तो शुरुआती दौर में दवाओं से ही हार्ट की बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। यह जानकारी दिल्ली के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश मल्होत्रा ने रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स (आईएमए सीजीपी) के आखिरी दिन लालपत भवन में दी।
उन्होंने कहा कि जब पेस मेकर भी काम नहीं करता तो हार्ट की पंपिंग मेंटेन रखने के लिए एलवीएडी (लेफ्ट वेंट्रिकल असिस्ट डिवाइस) लगाई जाती है। इसका खर्च तकरीबन 60 लाख रुपये आता है। डॉक्टरों के साथ मिलकर आईआईटी चेन्नई इसे भारत में तैयार करने की कोशिश कर रहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अवधेश पांडेय ने कहा कि उपकरणों के साथ अच्छी दवाएं भी आ गई हैं। लोगों को समय-समय पर जांच करानी चाहिए। कार्यक्रम में देर रात दिल्ली के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष प्रो. आरती लाल चंदानी, सचिव डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. एके त्रिवेदी, डॉ. पीसी बाजपेई, डॉ. एचएस चावला, डॉ. इंद्रजीत सिंह आहूजा, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. गौरव चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीईए के खिलाफ डॉक्टरों का धरना    30 जुलाई को
क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट (सीईए) के खिलाफ आईएमए ने आवाज बुलंद की। यूपी आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एपी सिंह ने कहा कि सीईए के कुछ प्रावधानों के खिलाफ 30 जुलाई को पूरे प्रदेश में डॉक्टर धरना देंगे और सीएम को  संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे। रविवार को आईएमएसीजीपी में पहुंचे अध्यक्ष डॉ. एपी सिंह, सचिव डॉ. आनंद प्रकाश,     डॉ. जे प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एमवी सक्सेना, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि हम  सीईए का विरोध नहीं कर रहे हैं, इसके कुछ प्रावधानों से डॉक्टरों के साथ ही मरीजों पर भी बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed