कन्नौज जिले में कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए लोगों में जागरुकता दिखी। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का असर प्रभावी रहा। ज्यादातर लोग पूरे दिन घरों में दुबके रहे। वाहन स्टैंड से लेकर दुकानें, प्रतिष्ठान व उद्योग बंद रहे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, जीटी रोड, लिंक रोड और शहर व गांव की गलियों में दूर-दूर वाहन नजर नहीं आए।
{"_id":"5e7b4ae68ebc3e6fbf4c9aab","slug":"coronavirus-news-in-kannauj-lockdown-in-kannauj-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: कन्नौज में डंडे-थप्पड़ मारने के साथ कान पकड़कर लगवाई उठा बैठक, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: कन्नौज में डंडे-थप्पड़ मारने के साथ कान पकड़कर लगवाई उठा बैठक, देखें तस्वीरें
Wed, 25 Mar 2020 05:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Mar 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
साइकिल से निकलने पर युवकों को उठा बैठक लगवाकर पुलिस ने दिया दंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को प्रशासन लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय हो गया। लॉकडाउन को जनता का समर्थन मिला। शहरी क्षेत्र में लोग घरों में रहे। बुधवार को दवा व सब्जी की खरीदारी करते भी कम लोग दिखे। शहर के मुख्य बाजार में कुछ देर के लिए सब्जी की दुकानें लगने दी गईं। इक्का-दुक्का ठेला वाले शहर में कहीं-कहीं फल बेचते दिखे।
कन्नौज में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सन्नाटा रहा। लोगों ने घरों में रहकर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में अपनी सहभागिता दिखाई। पुलिस लोगों को अति जरूरी सामान खरीदने के बाद घर भेजती देखी गई। सड़क पर प्रशासनिक पदाधिकारी लोगों को समझाते रहे। कुछ युवाओं के न मानने पर सख्ती की गई। पुलिस ने इन्हें थप्पड़ मारा व लाठी पटक कर भगाया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानें व हाट-बाजार बंद रहे। वाहनों का परिचालन भी ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह समेत कई अफसर सुबह से शाम तक जिले भर में भ्रमण करते रहे। बिना वजह निकलने वाले लोगों को समझाकर घर भेजा गया।छिबरामऊ, तिर्वा, गुरसहायगंज, तालग्राम, समधन, मलिकपुर, मानीमऊ, सौरिख, सिकंदरपुर, खड़िनी, हसेरन, नादेमऊ, ठठिया, इंदरगढ़, जलालाबाद, जलालपुर पनवारा, जसोदा, तेराजाकेट आदि क्षेत्रों में भी पुलिस का सख्त पहरा दिखा।
विज्ञापन
कन्नौज में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
लाउड स्पीकर से घरों में रहने के निर्देश दिए
एनएच-91 व लिंक रोड पर इक्का-दुक्का वाहन चलते दिखे। इससे सड़कों पर सन्नाटा रहा। जरूरतमंद वाहनों को ही निकलने दिया गया। बिना वजह निकलने वाले वाहनों को खड़ा कर लिया गया। शहरी क्षेत्र में लाउड स्पीकर से घरों में रहने के निर्देश दिए जाते रहे। मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस भ्रमण करती रही। अस्पतालों में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों का इलाज करते रहे।
एनएच-91 व लिंक रोड पर इक्का-दुक्का वाहन चलते दिखे। इससे सड़कों पर सन्नाटा रहा। जरूरतमंद वाहनों को ही निकलने दिया गया। बिना वजह निकलने वाले वाहनों को खड़ा कर लिया गया। शहरी क्षेत्र में लाउड स्पीकर से घरों में रहने के निर्देश दिए जाते रहे। मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस भ्रमण करती रही। अस्पतालों में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों का इलाज करते रहे।