फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   coronavirus lockdown in hamirpur: Mother met sons in shelter home

महिला के गिड़गिड़ाने पर पसीजे अधिकारी, शेल्टर होम में ठहरे बेटों को दूर से मिलवाया

Mon, 06 Apr 2020 03:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Apr 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown in hamirpur: Mother met sons in shelter home
शेल्टर होम में ठहरे बेटों से मिली महिला - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में दरियापुर के शेल्टर होम में ठहराए गए सूरत से आए अपने कलेजे के टुकड़ों से मिलने पत्योरा गांव निवासी विधवा सुनीता पहुंच गई। झोले में वह बच्चों को खाना लेकर पहुंची तो शेल्टर होम के बाहर मौजूद उपजिलाधिकारी द्वारा उसके आने का कारण पूछते ही वह फूट-फूटकर रोने लगी।
विज्ञापन


रोती बिलखती पत्योरा गांव निवासी सुनीता बोली कि उसके पति की पिछले साल मौत हो चुकी है। मेहनत मजदूरी करती है, बेटे ही उसका सहारा हैं। इसलिए मन बिचलित होने पर वह बच्चों के लिए खाना झोले में भरकर 21 किमी पैदल आई है।
विज्ञापन


उसने कहा कि बेटे प्रेमचंद्र ने फोन कर बताया था कि वह छोटे भाई धनीराम के साथ दरियापुर के आश्रम पद्धति विद्यालय में ठहरे हैं। कहने लगी कि बच्चों से मिलने की इच्छा को वह रोक नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में मौजूद एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने सुनीता से कहा कि यहां रहने व खाने की कोई दिक्कत नहीं है। उसके बच्चों को 12 अप्रैल को छोड़ा जाएगा। मगर वह बच्चों को अपने हाथ का बना खाना खिलाने की जिद कर रोने लगी। इस पर कर्मचारियों ने उसे विद्यालय गेट के बाहर खड़ाकर उसके बच्चों से मिलवा दिया।

विधवा के बेटे प्रेमचंद्र ने बताया कि उसकी दो साल पूर्व शादी हुई है। जबकि छोटा भाई धनीराम अविवाहित है। वह लोग सूरत में साड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में पिछले करीब पांच साल से काम कर रहे हैं। लाकडाउन होने पर पिछले 25 मार्च को आए तो कुछेछा के राजकीय महाविद्यालय में उन्हें रोक लिया था।

इसके बाद 31 मार्च से दरियापुर के शेल्टर होम में रखा गया है। फिलहाल करीब 20 मिनट ठहरी महिला बच्चों से मिल अपने खुशी के आंसू बहाते पैदल ही पत्योरा गांव चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed