फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   coronavirus In up: grp soldier and eight other found corona positive in Hardoi

Coronavirus In Up: हरदोई में जीआरपी सिपाही सहित 9 और मिले कोरोना पॉजिटिव, अब एक्टिव केस 43

Tue, 02 Jun 2020 12:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Jun 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
coronavirus In up: grp soldier and eight other found corona positive in Hardoi
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखनऊ जीआरपी मुख्यालय में तैनात हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरसिंगपुर निवासी सिपाही सहित 9 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नए आठ मिले सभी कोरोना संक्रमित प्रवासी श्रमिक हैं। सिपाही के पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी मिलने पर देर रात स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके गांव पहुंची और उन्हें मलीहामऊ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 54 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 35 हो गए हैं। 19 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरसिंगपुर निवासी वर्षीय युवक जीआरपी में सिपाही है। इन दिनों उसकी तैनाती लखनऊ के सिग्नेचर बिल्डिंग में जीआरपी मुख्यालय में है।
विज्ञापन


शनिवार को उसका व कुछ अन्य जीआरपी कर्मियों का नमूना कोरोना की जांच के लिए लखनऊ में लिया गया था। सोमवार की शाम आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया है। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस बारे में हरदोई के सीएमओ डॉ एस के रावत को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जीआरपी सिपाही के कोरोना संक्रमित पाए जाने का पता चला तो सिपाही से संपर्क किया गया। सिपाही ने अपने गांव स्थित मकान में ही होने की बात कही। देर रात उसे मलीहामऊ के कोविड-19 अस्पताल में भेजा गया। जीआरपी सिपाही के मुताबिक वह रविवार रात लगभग 9 बजे बाइक से दो अन्य सिपाहियों के साथ आया था।

सोमवार को अपने गांव स्थित मकान में परिजनों के साथ ही रहा। ऐसे में अब सिपाही के संपर्क में आए परिजनों को क्वारन्टीन कर उनकी भी कोरोना की जांच की जाएगी। हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में घूरमई ग्राम निवासी पति, पत्नी और दो साल का बच्चा पॉजिटिव मिला है।

सुरसा निवासी युवक के साले के दो बच्चे (पांच साल का बच्चा और उसकी छह माह की बहन) भी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं अहिरोरी विकास खंड के ग्राम पुन्निया निवासी महिला और उसकी आठ वर्षीय पुत्री भी संक्रमित है।सांडी विकासखंड के ग्राम संघीचमऊ निवासी व्यक्ति भी मिला कोरोना संक्रमित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed