फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in UP: 5 more death due to corona in kanpur,26 infected

Coronavirus: कानपुर में कोरोना से पहली बार एक ही दिन में पांच मौतें, 26 मरीज और बढ़े, संक्रमितों की संख्या 957

Sat, 20 Jun 2020 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in UP: 5 more death due to corona in kanpur,26 infected
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शनिवार को पांच और कोरोना संक्रमित रोगियों की मौत हो गई। पहली बार है जब शहर में एक ही दिन में पांच लोगों की मौत हुई हो। इससे पहले एक दिन में चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 26 नए रोगी मिले। इनमें पांच लोगों को निजी लैब से कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


मरने वालों की संख्या अब 40 हो गई है। कोरोना के कुल संक्रमित 957 हो गए हैं। एक्टिव केस 387 हैं। 533 रोगमुक्त होकर घर चले गए। हैलट में पांच और संक्रमित रोगियों की मौत हो गई है। इनमें इटावा बाजार के 75 वर्षीय बुजुर्ग, स्वरूपनगर के 46 वर्षीय व्यक्ति, खपरा मोहाल के 50 साल के व्यक्ति, गोविंदनगर के 67 वर्षीय बुजुर्ग, धनकुट्टी के 54 साल के व्यक्ति हैं।
विज्ञापन


इन सभी को सांस की तकलीफ रही। इन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। न्यूरो साइंसेस के कोविड अस्पताल के आईसीयू में 12 रोगियों की हालत गंभीर है। इन्हें वेंटिलेटर, बाईपेप और आक्सीजन पर रखा गया है। नए मरीजों में लक्ष्मीपुरवा की 55 वर्षीय महिला, साकेत नगर के 17 वर्षीय युवक और 49 वर्षीय महिला, राधेकृष्ण अपार्टमेंट में 59 वर्षीय व्यक्ति तथा कैंट बोर्ड स्टाफ क्वार्टर के 59 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर रात आई सूची में 21 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पांच निजी लैब के हैं। धनकुट्टी के 54 वर्षीय व्यक्ति, काकादेव के 21 साल के युवक, सिंहपुर बिठूर के 50 वर्षीय व्यक्ति, पतारा का 22 वर्षीय युवक, सब्जी मंडी का 57 वर्षीय और 46 वर्षीय व्यक्ति, गांधीग्राम की 21 वर्षीय महिला, ईडब्ल्यूएस केडीए कालोनी की 20 वर्षीय युवती शामिल है।


इसके अलावा मीरपुर कैंट का 20 वर्षीय युवक, बिधनू का 14 साल का किशोर और 20 वर्षीय युवती, उर्सला का 26 वर्षीय युवक, श्यामनगर का 37 वर्षीय व्यक्ति, पशुपतिनगर का 50 वर्षीय पुरुष, जेके कालोनी का 24 वर्षीय युवक और खपरा मोहाल की 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा निजी लैब से ग्वालटोली के 32 वर्षीय युवक, पुराना कानपुर नवाबगंज के 45 वर्षीय व्यक्ति, साकेतनगर के 58 वर्षीय और 53 वर्षीय व्यक्ति और मीरपुर की एक युवती को कोराना की पुष्टि हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed