फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in up : Corona havoc in nine districts including Kanpur, 20 person corona positive

यूपी: कानपुर समेत नौ जिलों में कोरोना का कहर, एक दिन में 20 प्रवासी निकले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 21 May 2020 09:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in up : Corona havoc in nine districts including Kanpur, 20 person corona positive
अपने घरों की ओर पैदल जाते प्रवासी श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में गुरुवार के दिन कोरोना ने अपना कहर ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कानपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, कन्नौज, हमीरपुर, फर्रुखाबाद और जालौन में एक ही दिन के भीतर कोरोना के 20 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सभी प्रवासी हैं। जो किसी अन्य राज्य या जिले से लौटकर अपने घर लौटे हैं । 
विज्ञापन


बांदा में मुंबई से लौटा युवक पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए बांदा जिले में 24 घंटे के अंदर ही मुंबई से लौटा प्रवासी संक्रमित निकला है। युवक ट्रक से 15 मई को हड़हा गांव लौटा था। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में 22 संक्रमित मिल चुके हैं। 21 डिस्चार्ज हो चुके हैं। इनमें से 14 प्रवासी हैं।
विज्ञापन


चित्रकूट में दो प्रवासी समेत तीन पॉजिटिव
चित्रकूट में गुरुवार को दो प्रवासियों समेत तीन में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक प्रवासी मुंबई तो दूसरा गुजरात से आया था। कोरोना संक्रमितों में से एक शिक्षक भी है। शिक्षक मुख्यालय के रामपुरी मोहल्ले का निवासी है। जो इसके पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले दो स्वास्थ्यकर्मियों का दोस्त है। जिले में अब तक 19 केस मिल चुके हैं, इनमें से 14 प्रवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

coronavirus in up : Corona havoc in nine districts including Kanpur, 20 person corona positive
प्रवासी श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में प्रवासी समेत तीन पॉजिटिव
कानपुर में गुरुवार को एक प्रवासी समेत तीन पॉजिटिव निकले। इनमें से एक नगर निगम कर्मचारी है। नगर निगम के एक कर्मचारी समेत तीन कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें से एक प्रवासी है। एक कारोबारी का पुत्र बताया गया है। जिले में अबतक 321 केस मिल चुके हैं। इनमें से दो प्रवासी हैं।

फतेहपुर में पांच प्रवासी निकले पॉजिटिव
फतेहपुर में गुरुवार को एक साथ पांच कोरोना संक्रमित मिले। चार युवक 4 मई को मुंबई से तो एक व्यक्ति गाजियाबाद से लौटा था। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 29 हो गई है। इनमें से 26 प्रवासी हैं।

हरदोई में दो और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव
हरदोई के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में दो और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । दोनों ही प्रवासी श्रमिक हैं। 19 मई को इनका नमूना कोरोना की जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है। इनमें 18 एक्टिव केस हैं। सभी 18 प्रवासी श्रमिक हैं।

 

coronavirus in up : Corona havoc in nine districts including Kanpur, 20 person corona positive
प्रवासी श्रमिक - फोटो : amar ujala
कन्नौज में अहमदाबाद से लौटे दो युवक संक्रमित
कन्नौज में गुरुवार को दो प्रवासियों में कोरोना का संक्रमण मिला है। दोनों श्रमिक ट्रेन से 17 मई को अहमदाबाद से झांसी लौटे थे फिर बस से जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां थर्मल स्कीनिंग में लक्षण दिखने पर क्वारंटीन कर दिया  गया था। गुरुवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अभी तक 21 प्रवासियों में संक्रमण मिल चुका है।

हमीरपुर में दो प्रवासी निकले पॉजिटिव
हमीरपुर जिले में गुरुवार को दो और प्रवासियों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। सुमेरपुर ब्लाक के सिमनौड़ी गांव में 6 मई इन दोनों के साथ मुंबई से आया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। क्वारंटीन पीरियड के दौरान दोनों के सैंपल लिए गए थे। गुरुवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब तक चार संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से तीन प्रवासी हैं।

फर्रुखाबाद में मुंबई से लौटे दो युवक कोरोना पॉजिटिव
फर्रुखाबाद में श्रमिक ट्रेन से मुंबई से लौटे दो युवकों में कोरना का संक्रमण मिला है। दोनों युवक रविवार को मुंबई से ट्रेन से लखनऊ पहुंचे थे। वहां से वह सीधे मिशन अस्पताल स्थित फैसिलिटी सेंटर पहुंचे थे। वहां दोनों के नमूने उसे दिन लेकर जांच को भेजे गए थे। दोनों को रिपोर्ट आने से पहले ही मंगलवार को घर भेज दिया गया। गुरुवार सुबह दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। जिले में अब तक 22 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 21 प्रवासी हैं।

जालौन में एक महिला निकली पॉजिटिव
उरई में राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकली है। वह चार दिन पहले झांसी में कोरोना से दम तोड़ने वाले स्वामी प्रसाद पाठक के संपर्क में आई थी। पाठक के यहां दूध का कारोबार होता था। उक्त महिला दूध लेने आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed