{"_id":"606df6278ebc3ec39f5dc970","slug":"coronavirus-in-kanpur-news-updates-night-curfew-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में नाइट कर्फ्यू: 30 अप्रैल तक रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगी पाबंदी, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में नाइट कर्फ्यू: 30 अप्रैल तक रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगी पाबंदी, ये रही पूरी जानकारी
Thu, 08 Apr 2021 12:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:36 PM IST
सार
- 30 अप्रैल तक रात 10 से सुबह छह बजे तक लोगों का आवागमन प्रतिबंधित
- सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन और लोग आ जा सकेंगे
- जहां परिक्षाएं नहीं चल रहीं ऐसे 12वीं तक के स्कूल-कालेज भी अनिश्चितकाल के लिए बंद
विज्ञापन
कानपुर में नाइट कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने की वजह से रात्रि कालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। कर्फ्यू आठ से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
हालांकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन और लोग आ जा सकेंगे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने देर रात पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह इसका आदेश जारी होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा जिन स्कूलों में परीक्षाएं नहीं चल रही हैं ऐसे 12वीं तक के सभी स्कूल, कालेज भी अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे। कोविड गाइडलाइन का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी। दरअसल बुधवार शाम को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने प्रदेश के सभी कमिश्नरों, जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर हालात का जायजा लिया था।
विज्ञापन
कानपुर में बढ़ते संक्रमण पर नाराजगी भी जताई थी। निर्देश दिए कि यदि संक्रमण के रोजाना 100 केस आ रहे हैं तो रात्रि कर्फ्यू लगाया जा सकता है। हालांकि इसका निर्णय जिलाधिकारी पर छोड़ा था। मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जिलाधिकारी ने रात में ही स्थानीय अफसरों की बैठक बुलाई और रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। रात्रि कर्फ्यू में क्या क्या पाबंदियां होंगी, इसकी गाइडलाइन गुरुवार को जारी होगी।