{"_id":"5eae854f8ebc3e903c17dfd1","slug":"coronavirus-in-kanpur-corona-positive-pregnant-lady-more-than-27-people-feared-coming-in-contact","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव गर्भवती के 27 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आने की आशंका, सील किया गया पूरा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव गर्भवती के 27 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आने की आशंका, सील किया गया पूरा इलाका
Sun, 03 May 2020 03:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 May 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित गर्भवती के मिलने के बाद सील किया गया पूरा इलाका
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर के रेडजोन बाबूपुरवा में एनएलसी चौकी के पास रहने वाली जिस गर्भवती महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है, उससे चेन बनने की आशंका है। इस वजह से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही साथ पूरे मोहल्ले के लोग बेचैन हैं। दरअसल महिला के परिवार में पति, सास-ससुर के अलावा घर में पांच किरायेदार भी रहते हैं।
तैनात की गई फोर्स
- फोटो : amar ujala
पांच किरायेदारों के यहां कुल 22 सदस्य हैं। इन सदस्यों के महिला के संपर्क में आने की पूरी आशंका है। इसके साथ ही महिला गर्भवती होने के नाते साकेत नगर के निजी अस्पताल में रुटीन चेकअप के लिए जाती थी। ऐसे में अस्पताल में भी दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के चारों सदस्यों को क्वारंटीन करने के साथ ही संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।
हॉटस्पॉट बाबूपुरवा में कोरोना संक्रमित गर्भवती के मिलने के बाद सख्त हुई पुलिस
- फोटो : amar ujala
नहीं मिली महिला की ट्रैवेल हिस्ट्री, ड्राइवर पति तो नहीं लाया संक्रमण
महिला के पति के पास चार-पांच चार पहिया हैं, जिन्हें वह किराये पर चलवाता है। खुद भी ड्राइवर है। महिला की कहीं बाहर जाने की ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिली है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि पति ही बाहर किसी के संपर्क में आया होगा और संक्रमण ले आया होगा। पति समेत परिवार के अन्य लोगों की जांच कराई जाएगी।

बाबूपुरवा इलाका किया गया सील
- फोटो : amar ujala
किरायेदारों में भी दहशत
महिला के संक्रमित होने के बाद किरायेदारों में दहशत का माहौल है। वहीं एक किरायेदार कुछ दिन पहले कमरे में ताला लगाकर पास के हाते में रहने वाले अपने परिजनों के यहां चला गया है। पुलिस इन सबकी जांच करा सकती है।

लोगों की आवाजाही पर लगी रोक
- फोटो : amar ujala
बाबूपुरवा में क्षेत्र में अब तक 23 संक्रमित
रेडजोन बाबूपुरवा क्षेत्र में अब तक कोरोना के कुल 23 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे पहले सुफ्फा मस्जिद और मुंशीपुरवा में ठहरे 16 जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद बेगमपुरवा की एक महिला संक्रमित पाई गई। उसके संपर्क में आई बेटी, बहन, दो भाइयों और पड़ोसी में भी संक्रमण पहुंचा। इसके बाद बेगमपुरवा वार्ड की पार्षद के पति में भी कोरोना की पुष्टि हुई। अब गर्भवती संक्रमित पाई गई है।