फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: गुजरात से कानपुर पहुंची श्रमिकों से भरी स्पेशल ट्रेन, जांच के बाद घर भेजने को 50 बसें लगीं

Sun, 03 May 2020 02:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 May 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
lockdown: Train filled with workers reached Kanpur from Gujarat
कानपुर पहुंची श्रमिकों से भरी ट्रेन - फोटो : amar ujala
कोरोना महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन के दौरान अहमदाबाद से कानपुर के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरात के साबरमती स्टेशन से रविवार सुबह 9:00 बजे कानपुर पहुंची। इस ट्रेन में करीब 1200 प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपदों में पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर 50 रोडवेज बसों की भी व्यवस्था की गई।


 
lockdown: Train filled with workers reached Kanpur from Gujarat
गुजरात से सैकड़ों श्रमिक लेकर कानपुर आई ट्रेन - फोटो : amar ujala
अहमदाबाद में इन मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद कानपुर पहुंचने पर भी इनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की और सभी का पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया। अहमदाबाद से यह ट्रेन शनिवार शाम 4:00 बजे रवाना हुई थी।
lockdown: Train filled with workers reached Kanpur from Gujarat
कानपुर सेंट्रेल पर बैठे प्रवासी श्रमिक - फोटो : amar ujala
इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, बांदा, हमीरपुर, रायबरेली, वाराणसी, जालौन, बांदा समेत बुंदेलखंड आदि जिलों के लोग थे। कानपुर पहुंचने पर इन सभी श्रमिकों को सोशल डिस्टेंस के माध्यम से बैठाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown: Train filled with workers reached Kanpur from Gujarat
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की जांच की - फोटो : amar ujala
रेलवे स्टाफ, जीआरपी, आरपीएफ समेत जिला प्रशासन की टीम भी इस दौरान व्यवस्थाओं में जुटी रहीं। लॉकडाउन के बाद अहमदाबाद में यह मजदूर पिछले डेढ़ महीने से फंसे हुए थे। सभी ने सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद सरकार ने सभी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने का निर्णय लिया।

 
विज्ञापन
lockdown: Train filled with workers reached Kanpur from Gujarat
जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
तमाम लोगों ने अपनी जमा पूंजी से इसी तरह खुद का और परिवार का पेट भरा तमाम लोग एक वक्त का खाना ही खाते थे। प्रदेश सरकार की पहल पर गृह मंत्रालय में श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाकर इन मजदूरों को उनके उनके घर तक पहुंचाया। 20 कोच की इस ट्रेन में सभी जनरल श्रेणी के डिब्बे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed