{"_id":"5e8f364d8ebc3e72b32cfe66","slug":"corona-warrior-we-are-present-in-the-field-don-t-be-afraid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धाओं ने गाया गाना, सामने मौत है घर से न निकलना यारों, हम हैं मैदान में मौजूद न डरना यारों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धाओं ने गाया गाना, सामने मौत है घर से न निकलना यारों, हम हैं मैदान में मौजूद न डरना यारों
Thu, 09 Apr 2020 08:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
ईएमओ डॉ. कमर हैदर जैदी अपनी टीम के साथ
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के कारण उपजे संकट के दौरान कोरोना योद्धा के तौर पर चिकित्सक न सिर्फ अपनी सेवाएं दे रहे हैं बल्कि लोगों को इस मुश्किल घड़ी में संबल भी बंधा रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात ईएमओ डॉ. कमर हैदर जैदी का अपनी टीम (स्वास्थ्य कर्मियों) के साथ गाया गया गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जिला चिकित्सालय के ईएमओ का गाना सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
- फोटो : amar ujala
इस गाने के जरिए डॉ. कमर लोगों से घरों में रहने और चिकित्सकों के रहते डरने की जरूरत न होने की बात गाते नजर आ रहे हैं। हरदोई के अशराफ टोला निवासी डॉ. कमर हैदर जैदी एमबीबीएस करने के बाद जिला अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।
कोरोना योद्धाओं ने गाया गाना
- फोटो : amar ujala
डॉ. जैदी इन दिनों लंबी ड्यूटी कर रहे हैं और अस्पताल में आने वाले लोगों का उपचार कर रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना संकट में लोगों को बचाव के लिए प्रेरित करते हुए न डरने की अपील भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके गाने के वीडियो में उनके साथ फार्मासिस्ट कमल गौतम, राजपाल, सफाईकर्मी राजू और आकाश सहित कई कर्मचारी दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिया घर में रहने का संदेश
- फोटो : amar ujala
डॉ. कमर ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उनके साथ ही रहे हरदोई जनपद के गौरी खालसा निवासी किरदार नकवी जफर ने कुछ पंक्तियां लिखीं थीं। इन्हीं पंक्तियों को उन्होंने गाया है।
विज्ञापन
गाना हो रहा वायरल
- फोटो : amar ujala
डॉ. कमर का कहना है कि लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। वह कहते हैं कि चिकित्सक, सफाईकर्मी, पुलिस व अन्य महत्वपूर्ण लोग व्यवस्थाएं संभालने में लगे हैं तो जनता को भी अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।