{"_id":"5e8f3b268ebc3e6faa49f3de","slug":"corona-update-madrasa-teacher-of-bilgram-is-corona-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदरसा शिक्षक कोरोना पॉजिटिव, मरीज के संपर्क में आए 24 लोग मदरसे में थे क्वारंटीन, सील हुआ इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा शिक्षक कोरोना पॉजिटिव, मरीज के संपर्क में आए 24 लोग मदरसे में थे क्वारंटीन, सील हुआ इलाका
Thu, 09 Apr 2020 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
मदरसा किया गया सील
- फोटो : amar ujala
हरदोई के बिलग्राम में मदरसा अनवारुल उलूम के शिक्षक गुफरान (50) की रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से सीतापुर के खैराबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद में कोरोना के अबतक दो मरीज मिल चुके हैं।
पूरे कस्बे को किया जा रहा सैनिटाइज
- फोटो : amar ujala
पिछले शुक्रवार को पिहानी निवासी एक जमाती कोरोना पॉजिटिव मिला था। दरअसल, 21 से 28 मार्च तक कस्बे की दो मस्जिदों में रुके राजस्थान के धौलपुर निवासी जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने उसके संपर्क में आए 24 लोगों को दो अप्रैल से मदरसा अनवारुल उलूम में क्वारंटीन कर दिया था।
इलाकाई लोगों से की जा रही पूछताछ
- फोटो : amar ujala
मदरसा 22 मार्च से ही खाली था। यहां अविवाहित शिक्षक गुफरान ही थे। जो क्वारंटीन हुए लोगों की देखरेख में लगे थे। छह अप्रैल को गुफरान सहित 25 लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। जहां वह पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनेटाइज करते कर्मचारी
- फोटो : amar ujala
गुफरान ने अमर उजाला से बातचीत में दावा किया वह धौलपुर के जमाती के संपर्क में नहीं आए थे। हालांकि मदरसे में क्वारंटीन किए गए लोगों के संपर्क में थे। वह डायबिटीज के पेशेंट भी हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद आइसोलेशन वार्ड व उसके आसपास के पूरे इलाके को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
पूरा इलाका किया गया सील
- फोटो : amar ujala
उधर, गुफरान के संपर्क में रहे 12 लोगों को चिह्नित किया गया है। इनमें से दो जिला अस्पताल में भर्ती हैं, और इनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बाकी 10 को होम क्वारंटीन कर दिया है। एसडीएम कपिल देव यादव ने भी बताया कि तीन दिन के लिए पूरी तरह कस्बा बंद रहेगा। मेडिकल स्टोर, सब्जी की दुकानें भी नहीं खुलेंगी।